centered image />

अगर घर में रखते हैं ये टूटी चीज़ें, जाने लें वास्तुशास्त्र के हिसाब से क्या नुक्सान उठाना पड़ सकता है

990
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

वास्तुशास्त्र : – घर में हम बहुत सारी चीजें सजा कर रखते हैं | इन सारी चीजों को हम कहीं ना कहीं दूर से लेकर आते हैं | बहुत सारी चीजें हमारी आँखों को बहुत प्यारी भी लगती हैं | वास्तु के हिसाब से घर में कभी भी टूटी फूटी चीज नहीं रखनी चाहिए | अगर घर में टूटी फूटी चीज रखी जाएं, तो लक्ष्मी का वास नहीं हो पाता है | साथ ही साथ नकरात्मक ऊर्जा भी आने लगती है |

घर में कभी भी टूटे हुए बर्तन नहीं रखने चाहिए | टूटे बर्तन से लक्ष्मी नाराज हो जाती है | अगर बर्तन टूट गए हो, तो उन्हें घर से बाहर निकाल देना चाहिए | कभी भी टुटा हुआ शीशा घर में नहीं रखना चाहिए | वास्तु के हिसाब से टुटा शीशा बुरी किस्मत लेकर आता है | अगर थोड़ा भी शीशा टुटा हुआ हो, तो उसे फेक देना ही बेहतर होगा |

घर में टूटे हुए फर्नीचर रखना भी सही नहीं होता है | इससे नकरात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश कर जाती है | पति पत्नी का पलंग कभी भी टुटा हुआ नहीं होना चाहिए | इससे पति पत्नी के बीच प्यार में कमी आने लगती है और रिश्ते में खटास आने लगती है | वास्तु के हिसाब से घर में टूटी हुई घड़ी भी नहीं रखनी चाहिए | टूटी घड़ी रखने से समय थम सा जाता है | टूटी घड़ी रखने से घर वालों में प्यार नहीं रह जाता है |

इसी प्रकार घर में कभी भी टूटे हुए दरवाजे का उपयोग नहीं करना चाहिए और ना ही दरवाजे से किसी भी प्रकार की आवाज आनी चाहिए | टूटे हुए दरवाजे से मानसिक शांति भंग होती है और भाईचारा खत्म होने लगता है | इस प्रकार से इन टूटी चीजों को कभी भी घर में रखने की गलती नहीं करनी चाहिए नहीं तो पछताना पड़ सकता है |

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads

Comments are closed.