centered image />

अगर आप करते हैं इन चीजों का सेवन तो हड्डियां हो सकती हैं ख़राब

0 486
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

हम जो कुछ खाते-पीते हैं उससे हमारे शरीर को पोषण मिलता है और कुछ चीजों से हमारे शरीर के अंगों पर बुरा असर भी पड़ता है। आजकल के खान-पान के कारण हमारे शरीर के साथ हमारी हड्डियों पर भी बुरा असर पड़ रहा है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम और विटामिन डी का सेवन करें। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताएंगे जो आपकी हड्डियों पर बुरा असर डालती हैं।

ज्यादा मीठा न खाएं

ज्यादा चीनी का सेवन हमारे शरीर को नुक्सान पहुंचा सकता है। ज्यादा चीनी के सेवन से हमारे शरीर में फॉस्फोरस की मात्रा प्रभावित होती है, ये शरीर में कैल्शियम को अब्सोर्ब करने की क्षमता को कम करती है। चीनी का अत्यधिक सेवन करने वाले लोगों के शरीर में कैल्शियम ठीक तरह से नहीं बन पाता और इस कारण उनकी हड्डियां कमजोर और ख़राब होने लगती हैं। चीनी के अलावा मीठी चीजों का सेवन भी कम से कम करना चाहिए।

ज्यादा नमक भी है नुकसानदेह

कई लोगों को ज्यादा नमकीन और नमक खाने की आदत होती है। ज्यादा नमक के सेवन से हमारे शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है। शरीर में सोडियम बढ़ने के कारण हमारा ब्लड प्रेशर प्रभावित होता है, ये हमारी हड्डियों को भी कमजोर बना देता है। शरीर में ज्यादा सोडियम की मोजूदगी होने के कारण कैल्शियम खत्म होने लगता है इसलिए, नमक या नमकीन चीजों का सेवन ज्यादा न करें।

कैफीन का सेवन

कैफीन हमारी हड्डियों को खत्म कर देती है। ज्यादा कैफीन का सेवन हमारे शरीर को तो नुक्सान पहुंचाता ही है, इसके साथ ही ये हमारी हड्डियों को प्रभावित करता है। कैफीन शरीर में मोजूद कैल्शियम को नष्ट कर देता है, इसलिए अगर आप कैफीन वाली चीजें जैसे कॉफ़ी आदि का सेवन करते हैं तो इसे कम कर दें क्योंकि इससे हड्डियों के रोगों का खतरा बढ़ जाता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.