centered image />

अगर आप रात को नींद न आने से परेशान हैं तो इस जूस का करें, सेवन

0 139
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

अगर आप अच्छी सेहत चाहते हैं तो अच्छे खान-पान के साथ-साथ कम से कम 8 घंटे की नींद लेना भी जरूरी है। आजकल बदलती जीवनशैली के कारण नींद की समस्या एक आम समस्या बनती जा रही है, जिसका स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। रात को नींद पूरी न होने से दिन भर तनाव की स्थिति बनी रहती है

और किसी काम में मन नहीं लगता। अगर आप भी अनिद्रा के शिकार हैं और रात को नींद नहीं आती है तो चेरी का जूस आपकी इस समस्या को जड़ से खत्म कर सकता है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।

चेरी का जूस अनिद्रा की शिकायत को दूर करता है

कई बार तनाव और गलत लाइफस्टाइल के कारण रात भर नींद नहीं आती है। धीरे-धीरे इसकी आदत पड़ जाती है और अनिद्रा की शिकायत होने लगती है। इससे आप बीमार भी पड़ सकते हैं। ऐसे में रोजाना चेरी का जूस पीना फायदेमंद हो सकता है। रिसर्च में दावा किया गया है कि चेरी का जूस लंबी और बेहतर नींद के लिए फायदेमंद होता है।

दरअसल, खट्टी चेरी में अमीनो एसिड ट्रिप्टोफैन होता है। यह मेलाटोनिन के उत्पादन में बहुत मदद करता है। मेलाटोनिन एक हार्मोन है जो नींद और जागने के चक्र को नियंत्रित करता है। चेरी के अलावा ट्रिप्टोफैन भी कई चीजों में पाया जाता है।

रिसर्च में सामने आया चेरी जूस के फायदे

चेरी का जूस पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इससे न सिर्फ अनिद्रा की समस्या दूर होती है बल्कि अच्छी और गहरी नींद आने में भी मदद मिलती है। एक रिसर्च में कुछ ऐसे लोगों को शामिल किया गया, जो अनिद्रा की शिकायत से जूझ रहे थे।

उन सभी को सोने से पहले चेरी का जूस पीने को दिया गया। इसे पीने से उन लोगों को नींद न आने की समस्या से निजात मिल जाती है इसलिए अनिद्रा की समस्या से निजात पाने के लिए चेरी का जूस बहुत मददगार होता है।

चेरी का जूस रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है

चेरी का जूस न सिर्फ नींद न आने की समस्या को दूर करने में सहायक है, बल्कि इसके सेवन से सूजन की समस्या भी दूर हो जाती है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है। एक बात का ध्यान रखें जब भी आप चेरी का जूस पिएं तो बिना चीनी के ही पिएं। मधुमेह रोगियों को इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.