centered image />

अगर आप कलाकंद खाने के शौकीन है तो जबरदस्त स्वादिष्ट कलाकंद बनाने का आसान तरीका और रेसिपी

0 1,637
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

 स्वादिष्ट कलाकंद  सामग्री

2 liter दूध

100 gram चीनी पाउडर

2 टी स्पून नीबू का रस
5 छोटी इलाइची

5 बादाम

10 पिस्ता

If you are fond of eating fondant, then easy way and recipe to make delicious fondant

स्वादिष्ट कलाकंद बनाने की विधि – How to make कलाकंद रेसिपी

कलाकंद बनाने के लिए सबसे पहले 2 बड़े भगोने ले और उनमे अलग अलग दूध डालकर रख दे। अब अपनी दोनों गैस जलाए और दूध के भगोनो को गैस पर उबलने के लिए रख दे।

अब एक बर्तन के दूध में उबाल आने पर उसमे निम्बू का रस डाले और उसे गैस से उतार कर ठंडा होने का इंतज़ार करे। जब दूध ठंडा हो जाए तो कपडे की मदद से पानी और छेना को अलग कर ले।

दूसरा दूध वाले बर्तन में उबाल आने लगा होगा। उसे लगातार कलछी से चलाते रहे और दूध गाढ़ा होने दे। जब दूध थोड़ा गाढ़ा होने लगे तो गैस बंद कर दे और बर्तन को गैस से नीचे उतार ले। अब बना हुआ छेना इस दूध में डाले और

कलछी से मिलाए।

इस बर्तन को गैस पर रख दे और फिर से गाढ़ा होने तक इसे पकाए। कुछ देर बाद यह मिश्रण मावे की तरह होने लगेगा तब इसमें चीनी डाले। इस मिश्रण को मिक्स करे और तब तक पकाए जब तक वो बर्फी जमने जितना गाढ़ा नहीं हो

जाता।

अब गैस बंद करदे। इस मिश्रण में इलायची डाले आपकी कलाकंद जमने का मिश्रण तैयार है। एक प्लेट ले उसपर घी लगाकर उसको चिकना कर ले। यह बना हुआ मिश्रण उसमे डाले और फैलाये।

ऊपर से बादाम और पिस्ता डाल दे। कुछ देर बाद जब मिश्रण सख्त होने लगेगा तो चाकू की मदद से बर्फी के साइज के टुकड़े काट ले और उन्हें डब्बे में भरकर रख दे। आपकी कलाकंद तैयार है इसे अपनी मर्ज़ी के अनुसार खाये और

बाकि सबको भी खिलाये।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.