अगर आप एक स्टूडेंट है तो जान लीजिये रात को पढ़ने के फायदे और नुकसान

परीक्षाओं का समय नजदीक है और हर स्टूडेंट सिर्फ पढाई पर ध्यान देने की कोशिश कर रहा है। अब हर स्टूडेंट अपनी क्षमता और ज़रूरत अनुसार पढाई करता है। कुछ स्टूडेंट दिन में पढ़ते है और कुछ रात में। दिन में पढाई करने के फायदे और नुकसान से हम सभी वाकिफ है, जानते है क्या होते है रात में पढाई करने के फायदे और नुकसान।
रात को पढ़ने के फायदे
रात में ज़्यादा शोर नहीं होता। आपके लिए सोचना और ध्यान लगाना आसान हो जाता है।
आपके पास पूरे दिन की तरह ज्यादा काम नहीं होते। दिन की तरह आपको हर छोटे काम के लिए बार बार उठना नहीं पड़ता।
आप जब सोते है, तब भी आपका दिमाग काम करता रहता है। इसलिए सोने से पहले आप जो भी पढ़ेंगे वो आपको याद रहेगा।
आपके पास समय कम होता हैं इसलिए आप थोड़े समय में ज़्यादा पढ़ने की कोशिश करते है और कुछ हद तक आप इसमें सफल भी होते है।
रात को पढ़ने के नुकसान
आप जब रात भर पढाई करते है, तब आपका सोने का समय कम हो जाता है जिसके कारण आपका दिमाग और शरीर थक जाता है। आपके लिए पूरे दिन में काम पर ध्यान लगाना मुश्किल हो जाता है।
आपको सही ढंग से आराम नहीं मिलता जिसकी वजह से आपको सिर में और पीठ में दर्द हो जाता है। और ये और भी परेशानियो का कारण बन सकते है।
देर रात तक जागने से आँखों के नीचे काले घेरे बन जाते है। इसके अलावा और भी तकलीफे हो सकती है, जैसे मुहासे और रूखी त्वचा।
जो लोग देर रात तक पढ़ना चुनते है, उन पर अक्सर तनाव ज़्यादा होता हैं। और वो लोग अक्सर डिप्रेशन और तनाव जैसी चीजो का शिकार हो जाते है।
सरकारी नौकरियां यहाँ देख सकते हैं :-
सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर मौका 8वीं 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन 1000 से भी ज्यादा रेलवे की सभी नौकरियों की सही जानकारी पाने के लिए यहाँ क्लिक करेंअपनी मन पसंद ख़बरे मोबाइल में पढ़ने के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करे sabkuchgyan एंड्राइड ऐप- Download Now