centered image />

लीवर हो गया है कमजोर तो इस तरह होगी कमजोरी दूर

0 610
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

लीवर हमारे शरीर का बहुत महत्पूर्ण भाग है, ये हमारे शरीर से सभी जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है। आपकी खान-पान में गड़बड़ी या गलत खान-पान के कारण लीवर पर बुरा असर पड़ता है। लीवर पर बुरा असर पड़ने पर लीवर में कमजोरी और सूजन आने जैसी समस्या होने लगती है जिसका इलाज अगर समय रहते न किया जाए तो ये लीवर कैंसर का रूप ले लेती है। आज हम आपको लीवर की कमजोरी और सूजन की समस्या को दूर करने के लिए कुछ जरूरी उपाय बताएंगे।

जामुन खाएं

जामुन आपके लीवर के लिए बहुत फायदेमंद साबित है। अगर लीवर में सूजन की समस्या हो तो इसके लिए जामुन के पत्तों को पीस लें और इसका रस पानी में मिलाकर पिएं। इसे 2 से 3 बार सेवन करने पर लीवर में सूजन की समस्या में आराम मिल जाता है। इसके अलावा आप जामुन का सेवन भी कर सकते हैं।

गाजर और पालक का जूस

लीवर में सूजन की समस्या के लिए गाजर को छीलकर और साथ में पालक के पत्तों को 20 मिनट पानी में भिगोकर रख दें, इसके बाद इसका जूस बना लें और सेवन करें। इससे पेट की सभी समस्याओं से राहत मिलती है साथ ही खून की कमी भी दूर होती है।

ग्रीन टी

ग्रीन टी आपके लीवर को स्वस्थ और लीवर की कमजोरी को दूर करने में सहायक है। ग्रीन टी में कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स मोजूद होते हैं जो आपके लीवर की कमजोरी और सूजन को खत्म करके इसे स्वस्थ बनाते हैं। ये एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर का मेटाबोलिज्म बढ़ाकर आपको एक्टिव भी बनाते हैं। ग्रीन टी का सेवन करने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि इसके ज्यादा सेवन से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसे दिन में 2 से ज्यादा बार न पिएं।

एप्पल साइडर विनेगर

लीवर की समस्याओं को दूर करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर इस्तेमाल करना बेहतर उपाय है। ये लीवर की सूजन और कमजोरी को दूर करता है और फैटी लीवर की समस्या में ये बहुत फायदेमंद है। इसके लिए खाना-खाने से कुछ देर पहले एक ग्लास गुनगुने पानी में एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर डालकर पिएं, अगर ज्यादा तकलीफ हो तो इसे आप दिन में 2 बार सेवन कर सकते हैं, इससे लीवर में सूजन की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाती है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.