centered image />

अगर पेट में बनती है गैस तो हमेशा के लिए त्याग दें, इन चीजों का सेवन और अपना लें इसको

0 1,942
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

आज के दौर में गैस की समस्या से काफी ज़्यादा लोग पीड़ित हैं। गैस की समस्या की वजह से काफी स्वस्थ व्यक्ति भी जलन और कब्ज़ की समस्या से पीड़ित हो जाता है। गैस से आंतों में समस्या पैदा हो जाती है। दोस्तों आज की पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि अगर आपके पेट में गैस बनती है तो कौन सी चीजों का हमेशा के लिए त्याग कर देना चाहिए तथा इस समस्या से तुरंत छुटकारा पाने के लिए निम्न उपाय अपनाएं।

पेट गैस की समस्या से छुटकारा पाने के उपाय-

अजवाइन के द्वारा आप पेट की गैस की समस्या को समाप्त कर सकते हैं और अजवाइन पेट के तमाम रोगों में काम आती है, जैसे कि पेट में गैस बनना, पेट में कीड़े हो जाना और एसिडिटी इन सब का रामबाण इलाज है।

अजवाइन यदि आपको पेट दर्द की शिकायत है या आपको पहले से ही मालूम है कि आपको एसिडिटी या गैस की समस्या है, इसके लिए आप गरम पानी के साथ एक छोटा चम्मच अजवाइन ले लीजिए इससे आपको तुरंत आराम मिल जाता है।

अगर किसी को बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही हो तो एक गिलास पानी में आधा नींबू निचोड़ कर उसमें थोड़ा सा काला नमक, चुटकी भर भुना हुआ जीरा और चुटकी भर अजवायन साथ में दो चम्मच शक्कर और एक चम्मच ताजा पुदीने का रस मिलाकर अगर उसको पी ले तो कितनी भी भयंकर गैस की प्रॉब्लम हो 5 मिनट में आराम मिल जाता है।

इसके अलावा आपआप पुदीने का जूस या फिर चटनी बनाकर सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आजकल जो सबसे ज्यादा चलन में है पुदीने का काढ़ा का सेवन किया जा सकता है।

इन चीजों का सेवन करने से करें परहेज-

ज्यादातर लोग फ़ास्ट और जंक फूड का सेवन करना पसंद करते हैं। अगर आप पेट गैस की समस्या से परेशान रहते हैं तो ज्यादा तेल वाली चीजों का सेवन हमेशा के लिए त्याग दें। यदि आप ज्यादा तेल वाली चीजों का सेवन अधिक करते हैं, आपके पेट की गैस की समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.