centered image />

आईसीएल : ग्रेग स्टीवर्ट की हैट्रिक से जमशेदपुर ने ओडिशा को 4-0 से हराया

0 159
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

स्कॉटिश स्ट्राइकर ग्रेग स्टीवर्ट की हैट्रिक की मदद से जमशेदपुर एफसी ने मंगलवार को बड़ी जीत हासिल की। वास्को स्थित तिलक मैदान स्टेडियम पर खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 के लीग मुकाबले में जमशेदपुर एफसी ने ओडिशा एफसी को 4–0 से रौंद डाला।

इस जीत से जमशेदपुर एफसी चौथे से दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। स्कॉटिश कोच ओवेन कोयले की देखरेख में उतरे जमशेदपुर एफसी के छह मैचों में तीन जीत और दो ड्रा से 11 अंक हो गए हैं। वहीं, ओडिशा एफसी अपनी दूसरी हार के कारण दसरे स्थान से चौथे स्थान पर लुढ़क गई है और वह पांच मैचों में तीन जीत से नौ अंक ले चुकी है।

जमशेदपुर की शुरुआत तूफानी रही, जिसमें तिलक मैदान पर मौजूद हल्की सी धुंध छंटने के बाद ओडिशा की चुनौती पूरी तरह से धराशायी हो गई। पहले हाफ में उसके खिलाड़ियों ने ताबड़तोड़ चार गोल ठोक डाले। शुरुआती चार मिनटों के अंदर दो गोल के बाद 21वें मिनट तक तीसरा और चौथा गोल 35वें मिनट में चौथा गोल भी हो गया। उसके लिए कप्तान पीटर हार्टली ने पहला और ग्रेग स्टीवर्ट ने अगले तीन गोल कर डाले। दूसरे हाफ में कोई भी गोल नहीं हुआ।

मैच का पहला गोल तीसरे मिनट में मिली एक कॉर्नर किक पर आया, जब स्टीवर्ट ने दाहिने छोर से एक इनस्विंगिंग किक लगाई, जिस पर इंग्लिश डिफेंडर हार्टली ने अपने मार्कर विनीत राय से ऊंचा उछलते हुए सेकेंड पोस्ट की ओर हैडर लगाकर गोलकर दिया। इस शुरुआती गोल से जमशेदपुर 1-0 से आगे हो गई।

अभी शुरुआती झटके से ओडिशा एफसी के खिलाड़ी उबरे नहीं थे कि अगले ही मिनट में स्कॉटिश स्ट्राइकर ग्रेग ने अपना पहला और जमशेदपुर के लिए दूसरा गोल किया। पेनल्टी बॉक्स के बाहर गेंद मिलने के बाद ग्रेग ने गेंद पर शानदार नियंत्रण दिखाते हुए अपने साथ लगे ओडिशा के डिफेंडरों को छकाते हुए राइट फुट से करारे शॉट लगाकर स्कोर 2-0 कर दिया।

कुछ समय की शांति के बाद ग्रेग स्टीवर्ट ने 21वें मिनट में अपना दूसरा और मैच का तीसरा गोल कर डाला। इस बार वह तीन डिफेंसिव मिडफील्डर को छकाने के बाद गेंद लेकर आगे बढ़ रहे थे कि विनीत राय ने उनके खिलाफ फाउल कर दिया और जमशेदपुर को फ्री-किक मिली। उनकी लेफ्ट फुट से ली गई फ्री-किक ने ओडिशा एफसी की डिफेंसिव दीवार को ढहाने के बाद गेंद को गोलपोस्ट के अंदर डाल दिया और गोलकीपर कमलजीत सिंह अपने दाहिने डाइव लगाने के बावजूद गेंद तक नहीं पहुंच सके। स्कोर 3-0 हो गया।

35वें मिनट में स्टीवर्ट ने तीसरा गोल करके अपनी हैट्रिक पूरी की और स्कॉटिश कोच ओवेल की टीम 4-0 की मजबूत बढ़त ले चुकी थी। यह हीरो आईएसएल 2021-22 सीजन की पहली हैट्रिक है। ब्राजीली मिडफील्डर एलेक्सांद्रे लीमा से हाफ लाइन के करीब से पास मिलने के बाद स्टीवर्ट गेंद लेकर तेजी से आगे बढ़े और बॉक्स के अंदर घुस कर गेंद को गोलपोस्ट की ओर किक कर दी। इस दौरान साथ में लगे ओडिशा के चारों डिफेंडरों ने उन्हें ब्लॉक करने का प्रयास तक नहीं किया।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.