centered image />

आई फोन ने बचाई जान, गोलीबारी में बची महिला

1 808
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

अमेरिका में लास वेगास में चल रही गोलीबारी में एक महिला को गोली लगी लेकिन वह गोरी उसके आई फोन में लगी जिसके कारण वह बच गई और गोली सीधा उसके आई फोन में लगी। बस आई फोन के पीछे का हिस्सा नष्ट हो गया। डेली मेल मुताबिक, हालांकि अभी तक उस महिला के बारे में अभी कोई ज्यादा जानकारी नहीं है।

गोली लगे आई फोन की फोटो वायरल

डेली मेल ने वह फोटो जारी की हुई है। जिसमें एक व्यक्ति के हाथ में क्षतिग्रस्त फोन है। जिसका कलर गोल्डन है। आपको बता दें। लास वेगास में जो गोलीबारी हुई उसमें 59 लोगों की मौत हो चुकी है। और 527 से भी ज्यादा लोगों की घायल होने की पुष्टि की गई है।
इस बात का भी अभी तक पता नहीं चला है कि महिला फोन पर बात कर रही थी या फिर फोन उसके हाथ में था।

कंसर्ट में थे 22000 लोग

रविवार को 64 वर्षीय स्टीफन पैडॉक ने मंडले बे होटल व कैसीनों के 32वें माले से म्यूजिक कंसर्ट में अंधाधुंध गोलीबारी की। उस समय वहां 22000 हजार शामिल थे। गोलीबारी के बाद खुद अपने आपको गोली मार ली।
लास वेगास के मेट्रोपॉलियन पुलिस अधिकारी जोसफ लॉमबार्डो ने बताया, ‘हमलावार स्टीफन पैडॉक के कमरे की तलाशी के दौरान हमें हाथियारों का जखीरा मिला है।

 

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
1 Comment
  1. Jitender Singh says

    Great post

Leave A Reply

Your email address will not be published.