centered image />

राशिफल से जाने कैसा रहेगा आपके लिए, 28 फ़रवरी रविवार का दिन

0 555
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

मेष :

गणेशजी आपको नए कार्य करने की प्रेरणा देंगे। हालाकि आपके विचारों में स्थिरता का अभाव रहने से कुछ मामलों में उलझन अनुभव करेंगे। नौकरी या व्यवसाय में स्पर्धात्मक वातावरण रहेगा। लघु यात्रा के संयोग खड़े होंगे। भाई- बंधुओं के साथ मेल-जोल बना रहेगा। उससे लाभ होगा। स्त्रियों को वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए।

वृषभ :

गणेशजी कहते हैं कि मन की डवांडोल वृत्ति महत्त्वपूर्ण अवसरों से आपको वंचित रखेगी। आज नए कार्य का आरंभ करना उचित नहीं है। बातचीत में आपका झक्की व्यवहार संघर्ष खड़ा करेगा। आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है।

कर्क :

आप का दिन प्रातःकाल में पारिवारिक तथा व्यावसायिक क्षेत्र में लाभदायी समय है। स्त्रीवर्ग से लाभ होने का भी योग हैं। प्रियपात्र से भेंट होगी। मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परंतु मध्याहन के बाद आपके मन में विविध प्रकार की चिंताएँ उठेगी। जो कि पारिवारिक वातावरण को बिगाड़ सकती है। आरंभित कार्य अधूरे रहेंगे। खर्च की मात्रा बढेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए गणेशजी सूचन करते हैं।

सिंह :

आपके व्यवसाय हेतु आज का दिन बहुत अच्छा एवं श्रेष्ठ है, ऐसा गणेशजी कहते है। आज हर काम सफलतापूर्वक संपन्न होगा। उच्च पदाधिकारियों की आप पर कृपादृष्टि रहेगी। आज आपका प्रभुत्व चरम सीमा पर रहेगा। पिता की ओर से लाभ के संकेत है। सरकारी कार्यो में लाभ मिलेगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। गृहस्थजीवन मधुरतापूर्ण होगा। जमीन, मकान एवं संपत्ति के सौदे सफल रहेंगे।

वृश्चिक :

आजका आपका दिन बहुत प्रवृत्तिमय और आनंदमय बीतेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आप व्यवसाय या व्यापार के कार्य में व्यस्त रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप के कार्य की प्रशंसा होगी। प्रियपात्र के साथ प्रेम का सुखद अनुभव होगा। वाहनसुख मिलेगा।

धनु :

यात्रा- प्रवास का आयोजन स्थगित रखने की गणेशजी की सलाह है। कार्य में असफलता हताशा पैदा करेगी और आपको क्रोधित करेगी। संतानों के मामले में चिंता पैदा होगी परंतु प्रेमियों को रोमांस के लिए और धन प्राप्ति के लिए अनुकूल दिन है।

मकर :

प्रतिकूलताओं का सामना करने की गणेशजी चेतावनी देते हैं। कौटुंबिक क्लेश आपके मन को व्यथित करेंगे। माता का स्वास्थ्य चिंता पैदा कर सकता है। पर्याप्त आराम और नींद न मिलने से स्वास्थ्य खराब होगा। ताजगी तथा स्फूर्ति का अभाव रहेगा। स्त्री वर्ग से नुकसान होने का भय है।

कुंभ :

आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतने की गणेशजी सलाह देते हैं। नकारात्मक विचार मन में न आने दीजिएगा। खान-पान में भी संयम बरतिएगा। मध्याह्न के बाद आप वैचारिक स्थिरता के साथ अपने हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। रचनात्मक अथवा तो सर्जनात्मक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा।

मीन :

आज का आप का दिन शुभफलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक, मानसिक स्वस्थ और उत्साह बना रहेगा। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। परंतु मध्याहन के बाद अपने पर संयम रखिएगा, नहीं तो किसी के साथ वाद-विवाद या झगडा होने की संभावना है। धन संबंधित लेनदेन में सावधानी बरतने की गणेशजी की सलाह है। मानसिक रूप से आज आप अधिक स्वस्थ रहेंगे

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.