centered image />

श्रीलंका कोलंबो बम धमाकों में कैसे बची इस शख्स की जान, जिसको बचाने खुद किस्मत ही चली आई

0 715
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो रविवार को आठ धमाकों से दहल उठी। बम धमाकों से हर तरफ चीत्कार मच गई। दो सौ से ज्यादा लोगों की जान चली गई और करीब 500 लोग घायल हैं। ये धमाके चर्च और होटलों में हुए। इनमें कई बदकिस्मत लोगों की जिन्दगी खत्म हो गई लेकिन एक किस्मत वाला ऐसा भी है जिसको बचाने खुद किस्मत ही चली आई। आइए जानें कैसे इस शख्स की जान बच गई।

शांग्रीला होटल में रुका था जुगल किशोर का सुपरवाइजर

Sri Lanka to save the lives of the man who left in Colombo bomb blasts

कोलकाता के रहने वाले जुगल किशोर की कंपनी का सुपरवाइजर चेलवदुराई हरेंद्रन रविवार को उन होटलों में से एक में रुका था जहां बम धमाके हुए। वो शांग्री ला होटल में ठहरा हुआ था। जुगत किशोर रामेश्वर ग्रुप के संस्थापक हैं और कोलंबो में भी उन्होंने निवेश किया है। उनके प्रोजेक्ट के सिलसिले में ही हरेंद्रन वहां गया था। हालांकि किस्मत ने उसकी जान बचा ली।

जानें किस्मत ने कैसे बचाई उसकी जान

Sri Lanka to save the lives of the man who left in Colombo bomb blasts

जुगल किशोर ने बताया कि उनका सुपरवाइजर कई दिनों से वहां रुका था। रोज सुबह वो होटल के रेस्तरां में जाकर नाश्ता करता था। हालांकि रविवार को उसका जाने का मन नहीं हुआ। उसने सोचा कि आज नाश्ता लाउंज में ही कर लेता हूं। नाश्ते के बाद वो दवाई खाने अपने कमरे में गया और रेस्तरां में बम धमाका हो गया। जिसमें वहां नाश्ता कर रहे कई लोग मारे गए। हालांकि किस्मत ने उसकी जान बचा ली।

Tags: blast in sri lanka, bomb blast in sri lanka today, colombo, colombo blast, colombo blasts, colombo bomb blast, colombo news, Kolkata, pray for sri lanka, sri lanka, sri lanka attack, sri lanka blast, sri lanka blast today, sri lanka blasts, sri lanka bomb blast, sri lanka bomb blast today, sri lanka latest news, sri lanka news, sri lanka news today, Srilanka, srilanka attack, srilanka blast, srilanka live news, srilanka news, श्रीलंका, बम धमाका, ईस्टर

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.