centered image />

कैसे है दांतों से आपकी किस्मत का गहरा रिश्ता, जानिये क्या कहते हैं दांत

0 592
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

क्या आपने यह कभी सोचा है कि आपके दांतों में आपके व्यक्तित्व से जुड़े कई राज भी छुपे होते हैं। लेकिन दांत आपके व्यक्तित्व को कैसे प्रभावित करते हैं यह तथ्य बेहद खास है। इसके अलावा दांत व्यक्ति के भविष्य की भी झलक दिखाते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको इनकी संख्या, उनके रंग व आकार के आधार पर आपके व्यक्तित्व और स्वभाव से जु़ड़े रहस्य बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं:

  1. आपका आने वाला भविष्य कैसा होगा, यह आपके दांतों को देखकर पता चल सकता है। यदि किसी पुरुष के दांत सीधे समान रूप से उठे और चिकने होते हैं, तो ऐसे पुरुष बेहद धनी होते हैं।

  2. जिन लोगों के दन्त टेढ़े-मेढ़े होते हैं वह लोग जीवन भर संघर्ष करते हैं। इसके साथ ही ऐसे लोगों पर विश्वास करना अपने ही पांव पर कुल्हाड़ी मारना है। ऐसे व्यक्ति व्यवहार से छल-कपट से परिपूर्ण होते हैं। इसी कारण इन्हें ज्यादातर असफलता का सामना करना पड़ता है।

  3. जिस पुरुष के सामने के दो दांतों में छिद्र होता है वह बड़ा भाग्यशाली, बुद्धिमान, विद्वान तथा परोपकारी होता है। लेकिन इसके विपरीत इसी प्रकार के छिद्र यदि किसी महिला के दांतों में हों तो वह ज़िंदगी भर दुर्भाग्य का सामना करती है।

  4. जिन स्त्रियों के दांत नुकीले, सीधे तथा चमकदार व सफेद रंग के होते हैं वह सौभाग्यशाली होती हैं।

  5. कई बार व्यक्ति के मुंह में कुछ दांत दबे हुए होते हैं तो कुछ बाहर की ओर ज्यादा उठे हुए होते हैं। यदि किसी व्यक्ति के ऊपरी दांतों की ऐसी स्थिति है तो वह संतुलित विचारों का होता है। चाहे दुख हो या सुख, वह हर एक स्थिति को कुशलतापूर्वक संभाल लेता है।

  6. ऐसे लोग जिनके मसूड़े गुलाबी, मजबूत और दांत मोतियों की तरह सुंदर होते हैं वो लोग धनी और भाग्यवान होते हैं तथा जिनके दांत किसी फूल के समान होते हैं ऐसे व्यक्ति भी जीवन में बहुत से सुख भोगते हैं। और इस प्रकार के दांतों वाले लोग विलासी होते हैं, वहीं ऐसे व्यक्ति जिनके दांत अनार के दानों की तरह मोटे तथा खूबसूरत होते हैं, वे भी काफी भाग्यशाली मानें जाते हैं।

  7. मान्यताओं के अनुसार ऐसे लोग जिनके मुंह में बत्तीस दांत होते हैं वो हमेशा सच बोलते हैं, वह जीवन के हर एक क्षेत्र में सफलता पाते हैं।कहा जाता है कि महिला हो या पुरुष, यदि उनके मुंह में पूरे 32 दांत हैं तो अगर वे कुछ भी बोल देते हैं, तो वह भविष्य में वह सत्य हो जाता है।

  8. जिन लोगों के मुंह में 31 दांत होते हैं, ऐसे लोग विलासी और चतुर किस्म के होते हैं। जबकि 30 दांतों वाले लोगों को लेकर माना जाता है कि वो हर मामले में मध्यम श्रेणी के होते हैं। जिन लोगों के मुंह में 29 दांत होते हैं वो लोग जीवनभर सुख की तलाश में भटकते हैं और इसी कारण वो दुखी रह जाते हैं, जबकि 28 दांतों वाले लोगों के बारे में कहा जाता है कि वो अधिकांश मामलों में भाग्यहीन होते हैं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.