सपने में अजगर आना कितना शुभ, कितना अशुभ, जाने सपने से जुडी और भी रोचक बात

0 712
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

सपना एक स्वभाविक प्रक्रिया है। इससे कोई भी अछूता नहीं है। लेकिन सपने का भी अपना एक स्वनशास्त्र है। ऐसा कहा जाता है कि सपने हमें आनेवाले कल का संकेत देते हैं। आज हम आपको ऐसे कुछ सपनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके मायने बेहद संवेदनशील है।

सपने में दिख जाए अजगर तो क्या ये अनर्थ है?

सपने में अजगर दिखना इस बात का संकेत है कि आपको खतरा है। खासतौर से जमीन पर रेंगने वाले प्राणियों से आपको बचकर रहना है। और अगर हां अगर आपका मुकाबला सपने में अजगर से हो जाए और आप विजयी हों तो निश्चिततौर पर ये शुभ संकेत है। इसका मतलब ये निकाला जाता है कि आप अपने दुश्मनों पर येन केन प्रकारेण विजय हासिल करेंगे।

सपने में अंडा दिखे तो क्या हैं इसके मायने?

सपने में अंडे का दिखना वाकई शुभ संकेत है. लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें अगर ये अंडा टूटा हुआ है तो आपको अलर्ट हो जाना है। क्योंकि स्वनशास्त्री इसका मतलब ये निकालते हैं कि जल्द ही आप किसी विवाद या फिर मुकदमे में फंसने वाले हैं।

सपने में अगर न्यूज पेपर दिखे तो इसका क्या मतलब है?

सपने में न्यूज पेपर को पढ़ना, कबाड़वाले को बेचना, शॉप से अखबार खरीदना शुभ संकेत नहीं है। इसका आशय ये निकाला जाता है कि घर में कोई टेंशन आनेवाली है।

सपने में अगर किसी की अर्थी दिखे तो क्या है मतलब?

सपने में अर्थी दिखना शुभ संकेत हैं। इसका मतलब ये हो सकता है कि आप जल्द किसी शादी समारोह में शामिल हो सकते हैं। ये बात मन से निकाल दीजिए की सपने में अगर किसी की अर्थी दिख जाए तो ये अशुभ है।

ऑफिस से छुट्टी का सपना आए तो संदेश क्या है?

जॉबवाले बंदे को अगर सपना ये आए कि वो अचानक छुट्टी पर परिवार के साथ कहीं भ्रमण पर निकला है तो ये खुशहाली का प्रतीक है। लेकिन अगर ये सपना आपकी पत्नी को आए तो समझिए मामला गड़बड़ है। क्योंकि इसका संकेत ये निकाला जाता है कि घर में बीमारी दस्तक देनेवाली है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.