centered image />

दैनिक राशिफल : क्या कहते हैं सोमवार 14 दिसम्बर 2020 को आपके सितारे, दिन अच्छा या बुरा

0 516
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

मेष : कार्य क्षेत्र में आप खूब मेहनत करेंगे लेकिन किसी कारणवश आपको अपमान का सामना करना पड़ सकता है इसलिए सोच समझकर ही कार्य करें। आमदनी में जबरदस्त इज़ाफा होने की संभावना है, इसके लिए आवश्यक होगा कि अपने वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छे संबंध बनाए रखें।

सिंह : अच्छी आमदनी के योग बनेंगे और भावी योजनाओं से भी आपको लाभ प्राप्त होगा। संतान को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां संभव हैं, वे कुछ मनमौजी स्वभाव के भी होंगे। वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों के लिए समय मिला-जुला रहेगा

धनु : आप को अपनी आमदनी में वृद्धि के कुछ नए स्त्रोत प्राप्त हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र के लिए आप जमकर मेहनत करेंगे और आवश्यक रूप से इसका लाभ आपको प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी

कुम्भ : आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। कार्यक्षेत्र में परिस्थिति आपके अनुकूल हैं और पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव अवश्य हो सकता है। विशेष रूप से प्रॉपर्टी संबंधित कोई विवाद जन्म ले सकता है। यदि पहले से कोई समस्या चल रही है तो इस समय में उसका निदान मिलने की भी संभावना है।

तुला : किसी भी बात को हद से ज्यादा तवज्जो ना दें अन्यथा मानसिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह आप को स्वास्थ्य के मोर्चे पर खासा ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

मिथुन : किस कार्य को पहले करना है और किसको बाद में इसको समझने में आपको समय लगेगा। आपके लिए आवश्यक होगा कि आप ध्यान अथवा मेडिटेशन का सहारा लें। इससे आपकी मानसिक स्थिति मजबूत होगी और आप अच्छे निर्णय ले पाएंगे।

वृष : कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और पारिवारिक जीवन में अपनी जिम्मेदारियों को निभाएंगे। आपको प्रॉपर्टी में निवेश से धन लाभ की प्राप्ति संभव है। आपकी संतान के लिए बेहतरीन समय है।

कन्या : मन में किसी बात को लेकर अफसोस भी रह सकता है। आपको इस स्थिति से बाहर निकलना चाहिए। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे और कुटुंब जनों के साथ कहीं घूमने का विचार बनाएंगे। कार्य क्षेत्र में मिला-जुला समय रहेगा।

मकर : पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण ढंग से चलता रहेगा और आपकी संतान प्रगति करेगी। यह सप्ताह विद्यार्थियों के लिए अच्छा है उन्हें उनकी मेहनत का समुचित परिणाम प्राप्त होगा। भाई-बहनों को किसी प्रकार की समस्या हो सकती है।

वृश्चिक : स्वयं प्रयासों से धन अर्जित करने में सफलता प्राप्त होगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन अधिक यात्रा अथवा बाहर की चीजें खाने के कारण कुछ शारीरिक परेशानी हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशियों को देने वाला सिद्ध होगा |

कर्क : आपके सोचने समझने की क्षमता में वृद्धि होगी और इस कारण आप दूसरों से सम्मान पाएंगे। कार्य क्षेत्र में मिला-जुला समय रहने की संभावना है आपके लिए आवश्यक होगा कि, किसी भी प्रकार की गॉसिपिंग से बचें और महिला सहकर्मियों से अच्छा व्यवहार करें।

मीन : कार्यक्षेत्र में आप की प्रतिभा का लोहा माना जाएगा परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आप स्वयं किसी षड्यंत्र का शिकार ना हो जाए। परिवार में खुशी रहेगी और आप पूरी फैमिली को लेकर पिकनिक पर जा सकते हैं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.