centered image />

राशिफल 21 जनवरी 2021 : गुरुवार मेष, मिथुन सहित मिलेगा इन 5 राशियों को मिलेगा हर समस्या का हल, जाने बाकी राशियों का हाल

0 408
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

चू, चे, चो, ला, ल, लू, ले, लो, आ  Aries (मेष)

मेष राशि वाले लोग ध्यान रखें कि आप किस पर भरोसा कर रहे हैं। क्योंकि आपकी आंख बंद करके भरोसा करने वाली आदत, आपको परेशानी में डाल सकती हैं। और आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। इसलिए निर्णय लेने से पहले अपने अंदर की आवाज सुनें । यदि सामने वाला व्यक्तियों इपको सच्चा लगता है, तो भी जिंदगी की बागडोर उसके हाथों में ना सौंपें।

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो Taurus (वृष)

वृषभ राशि वाले लोग इस समय संतुष्ट महसूस करेंगे। आप दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना चाहते हैं। अच्छे से तैयार होकर दोस्तों के साथ बाहर जाएं और खूब आनंद उठाएं। आपका काम ठीक-ठाक चल रहा है। आपके रिश्ते में भी सुधार हो रहे हैं।

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह Gemini (मिथुन)

मिथुन राशि वाले लोगों को यह सीखने की जरूरत है कि वह खुद को कैसे दूसरों के सामने अच्छी तरह से अभिव्यक्त कर सकते हैं। ताकि दूसरे लोग वही समझे जो आपने समझाना चाहते हैं। इससे आप बहस और गलतफहमी से बच पाएंगे। और साथ ही साथ अपने दोस्तों, परिवारवालों और सहकर्मियों से अच्छे संबंध बना पाएंगे।

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  Cancer (कर्क)

कर्क राशि वाले लोग अपने शैक्षणिक योग्यता पर ध्यान देंगे। इस दिशा में बढ़ाए गए कदम ना केवल आपकी मानसिक योग्यता बढ़ाएगी, बल्कि व्यावसायिक भविष्य के लिए भी फायदेमंद होगी। कुछ नया सीखने की चाहत अपनी चरम सीमा पर रहेगी। शायद विदेश जाकर पढ़ने का ख्याल आपके मन में आ सकता है। यदि कोई ऐसा मौका मिले तो, उसे हाथ से जाने न दें।

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे Leo (सिंह)

सिंह राशि वाले लोग सामाजिक गतिविधियों पर ध्यान देंगे। चाहे तो आप दोस्तों के साथ बाहर कॉफी पीने या फिर रात का खाना खाने जा सकते हैं। यह समय मौज करने का है। इससे आप अपने तनाव को पूरी तरह से भूल जाएंगे। इस समय का इस्तेमाल करके कुछ नए दोस्त बनाएं और पुराने दोस्तों से अपने संबंधों को मजबूत करने की कोशिश करें।

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो  Virgo (कन्या)

कन्या राशि वाले लोगों को कोई अजीब और अपरिभाषित डर परेशान कर सकता है। बिना किसी कारण डरने की जरूरत नहीं है और ना ही बेकार में परेशान होने की जरूरत है। इस डर की कोई वजह नहीं है।

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते Libra  (तुला)

तुला राशि वाले लोग किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए किसी पर आश्रित ना रहें। यह काम खुद ही करें अन्यथा परिणाम निराशाजनक हो सकते हैं। आप किसी सरकारी अधिकारी से मिलेंगे। जो सरकार से संबंधित कार्यों को करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpion (वृश्चिक)

वृश्चिक राशि वाले लोग अपने परिवार वालों के साथ वक्त व्यतीत करेंगे। आपको उनके साथ खूब मजा आएगा। कुछ ऐसा करें जिससे सबको मजा आए और आप एक दूसरे के करीब आ पाएं। आप उनके साथ कोई मजेदार खेल खेल सकते हैं या फिर फिल्म देखने जा सकते हैं। इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे और आपकी रिश्तो में भी मजबूती आएगी।

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे Sagittarius (धनु)

धनु राशि वाले लोगों को इस समय घर पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने आस पास देखे और सोचे कि किस तरह से आप अपने वातावरण को खूबसूरत बना सकते हैं। पैसा खर्च करने के बजाय आप अपनी रचनात्मकता का इस्तेमाल करके अपने घर को खूबसूरत बना सकते हैं। अपने घर को खूबसूरत बनाने से आपको तरोताजा महसूस होगा।

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी Capricorn (मकर)

मकर राशि वाले लोगों के दिमाग में मनोरंजन की बातें घूमती रहेगी। आगे बढ़े और दोस्तों के साथ मिलकर कुछ खास करें। आप अपने काम को एक साइड रखकर, सिर्फ मौज मस्ती करें। क्योंकि जिंदगी में कभी कभी ऐसा जरूरी होता है।

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius  (कुंभ)

कुंभ राशि वाले लोग ज्ञान की ओर खुद को आकर्षित कर पाएंगे। एक अच्छे विषय की तरफ आपकी रुचि बढ़ सकती है। इस तरह से आप अलग अलग विषयों पर अपना ज्ञान बढ़ाने की कोशिश करेंगे। भविष्य में आपको इसका लाभ मिलेगा।

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces (मीन)

मीन राशि वाले लोग उनसे दूर रहें जो आपकी जिंदगी में नकारात्मकता लाने की कोशिश कर रहे हैं। आप काफी हद तक एक सकारात्मक इंसान है। लेकिन आपको इस बात का अंदाजा नहीं है कि नकारात्मक किस कदर आप पर हावी होती जा रही है। कोशिश करें और अपनी सकारात्मकता को बनाए रखें।

 

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.