centered image />

राशिफल 20 दिसम्बर 2020 : 5 राशियों को मिलेंगे सुखद परिणाम, बढेगा धन और यश, बाकी देखें अपनी किस्मत का हाल

0 514
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

मेष :- आज दिन उत्तम है। आर्थिक क्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलेंगे। शिक्षा प्रेम और संतान के मामले सफल रहेंगे भव्य भवन और वाहन की प्राप्ति संभव है। सपरिवार भ्रमण पर जा सकते हैं। स्वार्थ से बचें।

वृष :- आज का दिन शुभफलदायी है।आकस्मिक धन लाभ होगा। सामाजिक जीवन में आप सफलता और यश प्राप्त कर पाएंगे। विदेश से या दूर से अच्छे समाचार मिलने के योग हैं। दांपत्यजीवन में मधुरता छलकेगी। वैवाहिक जीवन में सुख मिलेगा।

मिथुन :- आज दिन श्रेष्ठ है। सफलता के मार्ग पर निर्बाध गतिशील बने रहेंगे। औरों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। सहयोगियों का विश्वास अर्जित करेंगे। धर्मभाव में वृद्धि होगी। भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं।

कर्क :- दिन सामान्य शुभ है। बेहतर अवसर मिलेंगे, बस इसके लिए तैयार रहें। मौका चूकने के बाद पश्चाताप होगा। समय प्रबंधन पर ध्यान दें। ईश्वर का ध्यान करें।

सिंह :- आज आपका दिन शुभ है।व्यक्तिगत मामले बेहतर रहेंगे। साझा कोशिशों को बल मिलेगा। दाम्पत्य में हर्ष आनंद बना रहेगा। साथी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। भूमि भवन के मामले बनेंगे।

कन्या :- जैसे व्यवहार की अपेक्षा अपने लिए है वैसा ही अन्य से करें। परिश्रम पर जोर दें। शॉर्ट कट से बचें। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। करियर कारोबार में बेहतर करेंगे। दिन उत्तरोत्तर शुभ।

तुला :- आज आपका दिन अति उत्तम है। परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा। मान सम्मान बढ़ेगा। पुरस्कृत हो सकते हैं। मित्रों के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे। नए लोगों से भेंट होगी। निसंकोच आगे बढ़ें।

वृश्चिक :- बड़ा सोचें। सबकी खुशी का ध्यान रखें। दिन उत्तम। विनम्रता पूर्वक सभी से व्यवहार करें। इसी विनम्रता से आप आज कुछ बड़ा लाभ ले सकते हैं। ईश्वर का स्मरण करें।

धनु :- आज आकस्मिक लाभ की सम्भावना है। संबंधों का लाभ मिलेगा। सामाजिकता को बल मिलेगा। तथ्य साझा करने में सतर्कता रखें। दिन शुभकारक। सेहत पर समझौता न करें।

मकर :- आज आपके दाम्पत्य में स्नेह और स्पष्टता बढ़ेगी। जीवनसाथी उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित कर सकता है। अपनों के साथ हर्ष आनंद से दिन बीतेगा। भव्यता और सभ्यता पर जोर देंगे।

कुंभ :- आज आप आत्मविश्वास के साथ तेजी आगे बढ़ सकेंगे। प्रतिस्पर्धा में अच्छा करेंगे। विपक्ष स्वतः पीछे हटने मजबूर होगा। मित्रों के संग श्रेष्ठ समय बिताएंगे। दिन उत्तम फलकारक है।

मीन :- आज मित्रों के साथ हर्ष आनंद से समय बीतेगा। भ्रमण मनोरंजन पर भी जा सकते हैं। खर्च के प्रति लापरवाह रहेंगे। दिन उत्तरोत्तर शुभकारक रहेगा। आगामी कुछ दिन व्यक्तिगत प्रदर्शन में सहायक।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.