centered image />

राशिफल 18 जनवरी 2021 : आज सोमवार सिंह, मिथुन समेत ये 5 राशि रहेंगी भाग्यशाली, जाने बाकी राशियों का हाल

0 500
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

चू, चे, चो, ला, ल, लू, ले, लो, आ  Aries (मेष)

मेष राशि वाले लोगों को आज मदद की आवश्यकता है। इस समय कोई सत्ताधारी व्यक्ति आपकी मदद के लिए आगे आएगा। उनकी सहायता जरुर लें। आज आपकी सभी मुसीबत हल हो जाएगी। मुसीबत से बाहर निकलने के लिए आपको अपनों की भी मदद ले लेनी चाहिए।

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो Taurus (वृष)

वृषभ राशि वाले लोगों को आज आराम करना चाहिए क्योंकि आप कुछ समस्याओं की वजह से परेशान है। लेकिन आपकी सभी समस्याएं जल्दी ही समाप्त हो जाएगी, चिंता ना करें। ऐसे समय में आप अपने गुस्से और कंट्रोल रखें। गुस्से में आकर कोई ऐसा फैसला ना करें, जो भविष्य में आपके परेशानी का कारण बन जाए।

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह Gemini (मिथुन)

मिथुन राशि वाले लोग आज अपने प्रियजनों से बहस ना करें। इस समय बहसकरना आपके लिए उचित नहीं है। आप अपने शब्दों का चयन सोच समझ कर करें अन्यथा अनचाही परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  Cancer (कर्क)

कर्क राशि वाले लोगों के पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। आज आप जमकर मेहमानों की खातिरदारी करेंगे। उनके साथ खूब आनंद लेंगे। आप ऐसे सामाजिक गतिविधियों में भाग लेते रहें। इससे आपको खुशी मिलेगी।

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे Leo (सिंह)

सिंह राशि वाले लोग आज समझ नहीं पाएंगे कि वह क्या करें। आप शांत बैठकर अपनी इस उलझन का कारण पता लगाने की कोशिश करें। जरूरत पड़े तो किसी मित्र की सहायता ले सकते हैं। उनसे खुलकर बात करें इससे आपके दिमाग में स्पष्टता आएगी।

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो  Virgo (कन्या)

कन्या राशि वाले लोगों के आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप मजे करेंगे। आपकी सभी भावनाएं आज स्थिर रहेगी। और आप अंदर से अच्छा महसूस करेंगे। आपका आत्मविश्वास आसमान छू रहा है इसका फायदा उठाएं। अपने आत्मविश्वास और ऊर्जा सही इस्तेमाल करके आप अपने भविष्य को सुनहरा बना सकते हैं।

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते Libra  (तुला)

तुला राशि वाले लोग आज अपने दिमाग का इस्तेमाल भविष्य से संबंधित योजनाओं को बनाने में करेंगे। यदि आप केवल लक्ष्यों पर ध्यान देंगे तो, सब खुद-ब-खुद योजना अनुसार होने लगेगा। कभी-कभी आपको अपनी बुद्धि का पूरा इस्तेमाल करना चाहिए। आप अपना आत्मविश्वास ऐसे ही बनाए रखें। इससे आपकी हर समस्या हल हो जाएगी।

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpion (वृश्चिक)

वृश्चिक राशि वाले लोगों को आज सतर्क रहने की आवश्यकता है। घर पर किसी के साथ बहस ना करें। आज अपने शब्दों और गुस्से पर काबू रखें। आज शांत रहकर भविष्य में होने वाली परेशानियां से खुद को बचा सकते हैं। जीवन में आने वाली परेशानियों को लेकर गुस्से को अपने ऊपर हावी ना होने दें। यह बुरा दौर जल्दी बीत जाएगा।

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे Sagittarius (धनु)

धनु राशि वाले लोग आज अपने दोस्तों, परिजनों या सहकर्मियों के साथ झगड़ा कर सकते हैं। इसलिए थोड़ा सावधान रहें। आज किसी बात को ज्यादा गंभीरता से ना लें। अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी Capricorn (मकर)

मकर राशि वाले लोग आज अपनी दिनचर्या बदलने पर विचार करेंगे। किसी खास व्यक्ति के साथ आपके रिश्ते में खटास आने की संभावना है। आप अपने रिश्ते को सुधारने का प्रयास करें। कारोबार से संबंधित कुछ नई योजनाओं पर कार्य कर सकते है।

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius  (कुंभ)

कुंभ राशि वाले लोग आज अपने प्रियजनों से बहसबाजी कर सकते हैं। हो सकता है कि आप किसी तनाव की वजह से ऐसा कर रहे हैं। आज आप अपने दिमाग को शांत रखने की कोशिश करें। और अपने प्रियजनों को कुछ भी उल्टा उल्टा सीधा न कहें।

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces (मीन)

मीन राशि वाले लोग आज आध्यात्मिकता की ओर बढ़ सकते हैं। इससे आपके जीवन में सकारात्मकता बढ़ेगी और आप अपनी जिंदगी को बेहतर बना पाएंगे।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.