centered image />

राशिफल 18 दिसम्बर : कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन, जानने के लिए क्लिक करें

0 484
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

मेष :- आज आपका भरपूर आत्मविश्वास बना रहेगा और इससे प्रगति निश्चित है। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। आपकी जीवनशैली ठीक रहेगी। दीर्घावधि निवेश से बचिए। दोस्तों के साथ बाहर मौज मस्ती का मौका मिलेगा।

वृषभ :- आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी का मन ना दुखाएं। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। कोर्ट-कचहरी के चक्‍कर लग सकते हैं। बिजनेस में नुकसान होने की आशंका है। आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं, इससे बचने के लिए दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं।

मिथुन :- परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभाने का मौका आ सकता है। कुछ आराम अवश्य करें अन्यथा आपकी तबियत बिगड़ सकती है। आपका जीवनसाथी रोजाना की जरूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है। गुस्सा आना स्वाभाविक है। लेकिन शांत रहना आपके फायदे में साबित होगा।

कर्क :- आज आप परिवार के लिए समय निकाल सकते हैं। गलतफहमियां दूर होंगी। स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ करने से तनाव बढ़ना संभव है। पैसों के लेन-देन में सर्तकता बरतें, कहीं भी पैसा निवेश करने से पहले कई बार सोचें। अपने बिजनेस पर ध्यान केंद्रित करें। आज पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल हो सकती है। भाई-बंधुओं से जमीन-जायदाद को लेकर विवाद हो सकता है।

सिंह :- आज छोटी सी परेशानी से तनाव न लें। पूर्व में की गई मेहनत का फल मिल सकता है। कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं। पिछले कुछ समय से जिन गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्‍ते ठीक नहीं चल रहे थे, आज वह दूर हो सकते हैं। झुंझलाहट से बचने के लिए शांतचित्त रहें।

कन्या :- आप खुद पर संयम रखें ताकि आपको कोई शारीरिक परेशानी न हो। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएं तो तल्ख टिप्पणी करने से बचिए। दिन सामान्य है। नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है। आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। मंदिर जाने या किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं।

तुला :- अस्वस्थता के बावजूद आपकी लगन में कमी नहीं आएगी। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफवाहें फैला सकते हैं। आप जिस प्रतियोगिता में भी कदम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। आपके आस-पास के लोग कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिसके चलते आपका जीवनसाथी आपकी तरफ फिर से आकर्षित महसूस करेगा।

वृश्चिक :- अपने जीवन में नकारात्मकता लाने वाले लोगों से दूर रहें। आज खर्च हो सकता है। रिश्तेदारों से तनाव और मतभेद होंगे। व्यापार, धंधे में अच्छे लाभ के योग है। ईश्वर का स्मरण करें।

धनु :- आज आप घर और ऑफिस दोनों स्थानों पर शान्तिपूर्ण वक्त बिताएंगे। अपनी निजी बातें किसी के साथ भी ना बाँटें। वैवाहिक संबंधो में नई ताजगी और ऊर्जा महसूस करेंगे। व्यापार में अनुकूल सफलताएं मिलेगी। कार्यक्षमता में कमी आ सकती हैं। कारोबार के हालात सामान्य रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा हो सकती है।

मकर :- किसी भी काम को तुरंत तैयार होकर शुरू करने से पहले गंभीरता से तर्क की कसौटी पर परख लें। संतान पक्ष से सहयोग में कमी होगी। पैतृक संपत्ति में विवाद होगा। ऋणभार में वृद्धि होगी। आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे और लाभ पहुंचाएंगे। रोमांस का अवसर मिल सकता है।

कुंभ :- बातचीत और लेन-देन के लिए समय अच्छा हैं। उधार दिया धन वसूल होगा। नौकरी में पद, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आज हर कोई आपकी तरफ आकर्षित होगा। सब आपकी समझ और शिष्टता से प्रभावित होंगे। खूब प्रशंसा मिलेगी। व्यर्थ खर्च से तनाव होगा। जल्दबाजी से निर्णय न लें। व्यापार व कारोबार के लिए विशेष परिश्रम करना पड़ेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिलने की संभावना है।

मीन :- आज कोई नजदीकी दोस्त आपका साथ देगा। किसी नवीन वस्तु की खरीददारी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अकस्मात धन लाभ होगा। रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। सामाजिक मन-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। गुस्से और वाणी को काबू में रखें।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.