centered image />

राशिफल 15 जनवरी 2021 : 6 राशियों को मिलेगी आज अपार सफलता तो ये दो राशि रहेंगी परेशान

0 546
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

चू, चे, चो, ला, ल, लू, ले, लो, आ  Aries (मेष)

मेष राशि वाले लोग आज अपनी जिंदगी में किसी ऐसे व्यक्ति के आने की उम्मीद कर सकते हैं, जो अच्छे के लिए आपके जीवन में बहुत कुछ बदल देगा। आज आप अचानक ही किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जो आपको कारोबार या निजी जीवन से संबंधित सलाह दे सकता है। इस समय अपने बड़ों से सलाह लेने के लिए तैयार रहें। क्योंकि उनके अनुभव और समझ से आपको बहुत फायदा होगा।

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो Taurus (वृष)

वृषभ राशि वाले लोग आज किसी सामाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं। यह समारोह आपके रिश्तेदार के घर में हो सकती है। इस समारोह में जाने से आपको खुशी होगी। इसलिए इस समारोह में जाना आपके लिए बहुत जरूरी है।

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह Gemini (मिथुन)

मिथुन राशि वाले लोगों को कोई बड़ा व्यक्ति आज ऐसी सलाह दे सकता है, जो जिंदगी भर आपके काम आएगी। इस समय आप सलाह के लिए किसी को ढूंढ रहे थे। लेकिन अचानक ही आपको लाभकारी सलाह मिल जाएगी। इस सलाह के लिए आप सलाहकार को धन्यवाद जरूर दें।

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  Cancer (कर्क)

कर्क राशि वाले लोग आज अपने गुरु की सलाह लेकर , जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर कर पाएंगे। आपने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की थी। लेकिन इस समय किसी जानकार व्यक्ति से सलाह लेना उचित रहेगा। ऐसे व्यक्ति की सलाह लें, जो आपकी परवाह करता है।

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे Leo (सिंह)

सिंह राशि वाले लोग अपने नम्रता और समझदारी से रिश्ते में आ रही खटास को दूर कर पाएंगे। अपने खोए हुए रिश्ते को वापस पाने का प्रयास जरूर करें। इससे पुनः आपका रिश्ता मजबूत होगा। आपके इन प्रयासों से आपके बीच की गलतफहमी दूर हो जाएंगे।

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो  Virgo (कन्या)

कन्या राशि वाले लोग आज अपनी मिली जुली भावनाओं की वजह से दुखी रहेंगे। आज के दिन आपको वही करें जो आपको अच्छा लगता है, चाहे वह गाना गाना हो या किताब पढ़ना या फिर दोस्तों के साथ गप्पे मारना। आज वही काम करें जो आपको पसंद है।

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते Libra  (तुला)

तुला राशि वाले लोगों को कोई अपना आज अचंभित कर सकता है। यह मुद्दा आपसे संबंधित हो भी सकता है और नहीं भी। लेकिन फिलहाल आपको शांत रहना चाहिए और अपने प्रियजनों की मदद के लिए प्रयास करते रहना चाहिए। उनको शायद इस समय आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता है। अपना फर्ज निभाएं और उन्हें सही रास्ता दिखाएं।

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpion (वृश्चिक)

वृश्चिक राशि वाले लोगों का मन तीर्थ यात्रा पर जाने को हो रहा है। अध्यात्म के प्रति आज आपका लगाओ बढ़ जाएगा। आप अपने जीवन में धर्म के महत्व को जान पाएंगे। इस राह पर चलने से आपको को सुख और शांति मिलेगी।

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे Sagittarius (धनु)

धनु राशि वाले लोग आज तनाव में घिरे रहेंगे। इस वजह से अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। इस समय आपका ध्यान अपने दोस्तों की तरफ ही लगा रहेगा। आप अपना ज्यादातर वक्त उनको संदेश भेजने या उनसे फोन में बात करते हुए बिताएंगे। 1 दिन की बात हो तो ठीक है, लेकिन इसकी वजह से अपने जरूरी काम को अधूरा ना छोड़े। सबसे बात करें फिर बाद में अपने काम पर लग जाए।

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी Capricorn (मकर)

मकर राशि वाले लोगों के जीवन में जो तनाव बढ़ता जा रहा है, उसे सही तरह से खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं या फिर कोई अच्छी किताब पढ़ सकते हैं। इस समय सिर्फ अपने कार्य पर ध्यान दें और इस बात का ध्यान रखें कि, अपने प्रयासों से हम किसी भी समस्या का हल निकाल सकते हैं।

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius  (कुंभ)

कुंभ राशि वाले लोग आज अपनी सभी सफलताओं के बारे में सोचेंगे, छुट्टी के दिन आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलने जा सकते हैं। आप जो भी किताब पढ़ेंगे। उससे ज्ञान की प्राप्ति होगी।

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces (मीन)

मीन राशि वाले लोगों को अचानक से सामाजिक और व्यवसायिक संबंधों से लाभ मिलेगा। घर में किसी के बीमार होने से आप थोडा परेशान रहेंगे। आप अपनी रिश्तो का प्रयोग अपनी छवि बनाने में करें। साथ ही साथ इस व्यावसायिक संबंध को और अधिक मजबूत बनाने की कोशिश करते रहें। क्या पता कौन सा रिश्ता कब काम आ जाए, इसलिए हमेशा रिश्तो को बनाए रखें।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.