centered image />

Honda Grazia स्पोर्ट्स एडिशन को भारत में लॉन्च, जाने इसके लेटेस्ट फीचर्स 

0 474
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

नई दिल्ली: होंडा ने भारत में अपने 125cc स्कूटर ग्राजिया का नया स्पोर्ट्स एडिशन लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे 82,564 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। यह कीमत मौजूदा मॉडल से 424 रुपये अधिक है। यह स्पोर्ट्स एडिशन दो पर्ल नाइटस्टार ब्लैक और स्पोर्ट्स ब्लैक दो रंग विकल्पों में उपलब्ध है।

डिजाइन और सुविधाएँ

होंडा ग्राजिया स्पोर्ट्स एडिशन के डिजाइन में बदलाव किया गया है। यह स्कूटर पेंटेड हैडलैंप्स और पोज़िशन लैंप के साथ दिया गया है। स्कूटर में रेसिंग स्ट्रिप्स और लाल-काले रियर सस्पेंशन हैं। इसमें नए ग्राफिक्स भी हैं। कंपनी ने इसे एक अलग लोगो दिया है। इस स्कूटर में मल्टी-फंक्शन इग्निशन स्विच, फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलॉय व्हील, एक्सटर्नल फ्यूल फिलर कैप और आइडल स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम जैसे फीचर्स हैं।

Honda Grazia स्पोर्ट्स एडिशन में 124 cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन लगा है जो 6000rpm पर 8.14bhp की पावर और 5000rpm पर 10.3nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसे CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ शामिल किया गया है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.