centered image />

गुप्तांग की बदबू से बचने के घरेलू उपाय

0 1,319
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
  1. खूब पानी पियें – गुप्तांगो में बदबू से निजात पाने के लिये आपको प्रतिदिन 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिये। पानी शरीर से प्राकृतिक रूप से नुकसानदेह विषपदार्थों और जीवाणुओं को हटाने के साथ-साथ उपापचयी सक्रियता बढ़ाता है। पानी शरीर से अतिरिक्त शर्करा को भी हटाता है क्योंकि शर्करा गुप्तांगो में बदबू का प्रमुख कारण माना जाता है।
  2.  दही – दही खाने से गुप्तांगो में बदबू को नियन्त्रित किया जा सकता है। इसमें लैक्टोबेसिलस की मात्रा अधिक होती है जो गुप्तांगो के पीएच (अम्लियता) को सन्तुलित करता है। आप गुप्तांगो में दही को लगा भी सकती हैं। रूई का फाहा लेकर उसे पानी से पतले किये हुये दही में फूल जाने दें। फिर इस फाहे को गुप्तागों में 5 मिनट के लिये रखें। इसके बाद गुप्तांगों को ठंडे पानी से भलीभाँति धुल लें।
  3. चाय के पेड़ का तेल  – चाय के पेड़ का तेल गुप्तांगो की बदबू दूर करने का सर्वश्रेष्ठ उपाय है। यह एक बेहतरीन प्रतिकवक और प्रतिजीवाणु के रूप प्राकृतिक उपचार है। इसे दो चम्मच लेकर पानी मिलाकर पतला कर ले। अब इसमें रूई के फाहे को भिगोकर कुछ मिनटों के लिये गुप्तांगों में रखें। यह प्रकिया नहाने से एक घण्टा पहले और हफ्ते भर दैनिक रूप से करें। यह गुप्तांगो में बदबू से निजात पाने की अच्छी बूटी है।
  4.  मेथी  – दो चम्मच मेथी के बीज, एक गिलास पानी में रात भर के लिये भिगो दें। अगली सुबह उठने के बाद नाश्ते से पहले छानकर पानी को पी लें। इस उपचार को दो हफ्ते के लिये दोहरायें। मेथी गुप्तांगो में बदबू से निजात पाने की सबसे अच्छी बूटियों में से एक है। अगर नियमित रूप से सेवन किया जाये, तो यह महिलाओं में हार्मोन स्तर को सुधारने के साथ-साथ मासिक चक्र को नियमित करने में भी सहायक है।
  5. लहसुन – लहसुन का ताजा लेप बनाकर गुप्तांगों की दीवारों पर लगायें। 8 से 10 मिंनट के लिये लगा रहने दें। इसके बाद नहा लें। लहसुन एक प्रभावशाली प्रतिकवक और प्रतिजीवाणु कारक है जो कि गुप्तांगो में बदबू उत्पन्न करने वाले जीवाणुओं से लड़ने में सहायक है।
  6. नीम का पानी  – गुप्तांगो में बदबू से निपटने के लिये नीम सर्वश्रेष्ठ उपायों में से एक है। कुछ नीम की पत्तियाँ पानी में उबाल लें। ठंडा होने के बाद इस पानी से गुप्तांगों को धुल लें। आप नीम के तेल का भी प्रयोग कर सकती हैं।

    Home remedies to escape the smell of the genitals

  7. सफेद सिरका – गुनगुने पानी वाले बाथ टब में आधा कप सफेद सिरका तथा थोड़ा सा नमक डालें। इसमें अपने गुप्तांगों को भिगो दें। सफेद सिरका गुप्तांगो में बदबू की समस्या से काफी हद तक राहत देता है क्योंकि यह गुप्तांगों के पीएच (अम्लियता) को संतुलित करता है।
  8. सेब का सिरका  – सेब के सिरके में प्रतिजीवाणु के अच्छे गुण होते हैं इसलिये यह गुप्तांगो से बदबू हटाने का प्रभावशाली घरेलू उपचार है। गुनगुने पानी वाले बाथ टब में सेब के सिरका डाल कर अपने आप को भिगोयें। सेब का सिरका गुप्तांगों की अम्लीय प्रकृति को वापस लाता है जिससे बदबू दूर हो जाती है।
  9.  इत्र  – अगर आप गुप्तांगो की बदबू से ग्रसित हैं तो घुटनों से लेकर अन्दर की ओर की जाँधों तक इत्र का छिड़काव करें जिससे अच्छी महक बनी रहे। इत्र से बदबू कम करने में काफी हद तक सहायता मिलती है।
  10. आँवला  – गुप्तांगो से बदबू से निजात पाने के लिये आप आँवले को कच्चा या फिर अचार के रूप में ले सकती हैं। आँवला प्राकृतिक रूप से रक्तशोधक है और यह गुप्तांगो में बदबू फैलाने वाले रोग ल्यूकोरिया को भी होने से रोकता है।
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.