centered image />

हिन्दी फिल्म ‘दिल में हिन्दुस्तान’ की शूटिंग पूरी

0 592
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

मिट्टू कल्पना फिल्म्स कृत हिन्दी फिल्म ‘दिल में हिन्दुस्तान’ की 20 दिवसीय स्टार्ट-टू-फिनिश शूटिंग शेड्यूल पिछले दिनों सम्पन्न हो  गयी  है। इस फिल्म के निर्माता अन्नू अग्निहोत्री  एवं  निर्देशक  मुख्तार  अहमद  हैं। निर्देशक मुख्तार अहमद के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार  इस फिल्म की कहानी दो जाबांज पुलिस ऑफिसर्स पर  आधारित है, जिनके लिए फर्ज से बढ़कर खून के रिश्ते भी नहीं हैं। आई.पी.एस. (अन्नू अग्निहोत्री) फर्ज के लिए अपनों की जान की परवारह न करते हुए एक आतंकवादी को मार गिराती है। राजवीर सिंह राजपूत इन्स्पेक्टर शमीम खान की भूमिका में हैं। वह अपने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर देता है, लेकिन अपने देश से गद्दारी नहीं करता।

hindi film dil mein hai hindustan shooting complete

इस फिल्म की कथा पठकथा और संवाद संयुक्त रूप से अन्नू  अग्निहोत्री  एवं  मुख्तार अहमद ने तैयार किया है।संगीतकार  चमन  अंसारी  व  राजेश  घायल,  गीतकार  नईम  राही कानपुरी, एक्शन डायरेक्टर दिलीप यादव तथा सिनेमेटोग्राफर हेमंत महेश्वरी हैं। लखनऊ के चर्चित इंजीनियर एस.एम. महमूद द्वारा प्रस्तुत की जा रही इस  फिल्म के मुख्य कलाकार अन्नू अग्निहोत्री, रंजीत, विकास आनन्द, जावेद हैदर, राजीव सिंह राजपूत, चमन जैक्शन, अफरोज मेनन, विजय जायसवाल, रामा मेहरा एवं राजेश शर्मा आदि हैं।

संवाद प्रेषक: काली दास पाण्डेय

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.