centered image />

Heavy rain alert here: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, अंडमान-निकोबार में पांच दिनों तक बारिश की संभावना

0 142
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Heavy rain alert here: देश के अधिकांश राज्यों में मौसम शुष्क बना रहेगा। सभी शहरों में तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। रातें सर्द होती जा रही हैं। मौसम विभाग ने आज यानी 30 अक्टूबर 2022 को तमिलनाडु और केरल समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। इस बीच उत्तर भारत के कई इलाकों में सर्दी ने दस्तक दे दी है। सुबह और शाम के तापमान में गिरावट आ रही है। वहीं, पहाड़ों की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिर रही है।

एमआईडी के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, अंडमान और निकोबार में पांच दिनों तक बारिश होने की संभावना है। एमआईडी के पूर्वानुमान के मुताबिक केरल और माहे में 30 और 31 अक्टूबर को बारिश होगी। जबकि तटीय आंध्र प्रदेश और यनम क्षेत्र में 31 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट है।

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के पास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे अगले दिन कुछ राज्यों में तेज हवाएं चलने की संभावना है. असम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में हल्की बारिश की संभावना है।

वहीं, दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहद खराब श्रेणी में रहेगा। दिल्ली में आज 30 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है. 31 अक्टूबर की रात तक पश्चिमी हिमालय के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है।

स्काईमेट वेदर के अनुसार, नवंबर की शुरुआत में पश्चिमी विक्षोभ की एक श्रृंखला आएगी, जो 6 या 7 नवंबर तक पहाड़ियों पर भारी बर्फबारी लाएगी। पछुआ हवाओं के बाद पहाड़ों से बहने वाली बर्फीली हवाएं उत्तर भारत सहित मध्य भारत में तापमान में गिरावट लाएगी और सर्दियां लाएगी।

Heavy rain alert here: मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र जारी है। वहीं, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी से तमिलनाडु तक एक कम दबाव की रेखा विकसित हो रही है। मौसम विभाग ने 30 अक्टूबर 2022 को तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। इन राज्यों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

अगले पांच दिनों में दो पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। इस दौरान रात के तापमान में थोड़ी वृद्धि होगी और दिन में बादल भी छा सकते हैं। अभी के लिए, सर्दियों में कुछ राहत मिलेगी, क्योंकि एक पश्चिमी विक्षोभ 31 अक्टूबर को और दूसरा 3 नवंबर को आएगा। ऐसे में सर्दी नहीं लगेगी। रात में तापमान बढ़ सकता है और दिन में बादल छा सकते हैं।

देश के ज्यादातर हिस्सों में सुबह-शाम ठंड पड़नी शुरू हो गई है। घरों में सर्दी के कपड़े उतर गए हैं। कई राज्यों में मौसम शुष्क बना हुआ है। तापमान में तेजी से गिरावट के साथ ही ठंड का अहसास होने लगा है। दिल्ली से लेकर यूपी तक उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड का मौसम शुरू हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में रहेगा। शनिवार शाम आनंद विहार स्टेशन पर एक्यूआई 464 दर्ज किया गया, जो बेहद गंभीर श्रेणी में आता है। वहीं, नोएडा के सेक्टर 62 में एक्यूआई 397 दर्ज किया गया। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है.

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.