centered image />

Healthy Eating Care Tips: त्योहारों के बाद ऐसे रखें खुद को स्वस्थ, नहीं होगी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी

0 174
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Healthy Eating Care Tips: हाल ही में दिवाली का त्योहार पूरे भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया गया है। इस बीच लोग तरह-तरह की मिठाइयों और नमकीन व्यंजनों का भी लुत्फ उठाते हैं, लेकिन त्योहारों के बाद तली-भुनी चीजें और ज्यादा मिठाइयां खाने से आपकी सेहत पर भी असर गिर सकता है त्योहार के बाद खुद को स्वस्थ रखने के लिए आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। दिवाली के बाद इनमें से कुछ चीजों का सेवन करने से आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है। तो आइए जानते हैं उनके बारे में…

समय पर खाना खाएं: अगर आप सही समय पर खाना नहीं खाते हैं तो इसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है। सही समय पर भोजन करने से आपका पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है। भूख न लगे तो हल्का भोजन करें। लंच और डिनर के बीच कम से कम 4-6 घंटे का गैप रखें। अगर आपको इस दौरान भूख लगती है तो आप सूखे मेवे, फल आदि खा सकते हैं।

Healthy Eating Care Tips

हल्का भोजन करें: दिवाली के दौरान बहुत अधिक मिठाई और मसाले खाने से आपके लिए कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आप अपने आहार में दलिया, खिचड़ी, चावल जैसे खाद्य पदार्थों को शामिल कर सकते हैं। इन सभी चीजों के सेवन से आपका पाचन तंत्र स्वस्थ रहेगा।

अधिक मसाले से बचें: मसालों का ज्यादा सेवन आपकी सेहत को और ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए दिवाली के बाद कुछ दिनों तक मसालेदार भोजन न करें। आप रोजाना हल्दी पाउडर, काली मिर्च का सेवन कर सकते हैं।

कसरत करनादिवाली के बाद व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करना न भूलें। नियमित व्यायाम आपके शरीर को स्वस्थ रख सकता है। योग, ब्रिस्क वॉकिंग और अन्य व्यायामों के जरिए शरीर की थकान जैसी समस्याओं से भी आपको छुटकारा मिलेगा।

ड्रिंक्स से रखें खुद को स्वस्थ: दिवाली के बाद आपको अपने आहार में कुछ ऐसे पेय पदार्थों को शामिल करना चाहिए, जो आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रख सकें। गर्म पानी में नींबू पानी मिलाकर पिएं। इससे आपका पाचन तंत्र मजबूत रहेगा। चीनी की जगह आप ऑर्गेनिक गुड़ और शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप दूध को भी अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। आप दूध में एक चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर रात को सोने से पहले इसका सेवन कर सकते हैं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.