दांतों की मजबूती के लिए प्रयोग करें ये अत्यंत लाभकारी घरेलू नुस्खे

घरेलू उपाय
- बबूल का दातून भी बहुत महत्वपूर्ण होता है। ये दांत साफ करने के अतिरिक्त दातों को मजबूत भी करते हैं
- दांतों की सुरक्षा के लिए पान, तम्बाकू, खैनी, पान मसाला का प्रयोग, धूम्रपान और शराब से परहेज रखना प्रत्येक स्थिति में अनिवार्य है।
- धूम्रपान करने से अन्य घातक रोगों को प्रकोप होने के अलावा, होंठ व मसूढ़े काले पड़ जाते हैं। दांत साफ करने के लिए अलग-अलग के दंत मंजनों का उपयोग कर सकते हैं।
- आंवला दांत से काट-काटकर कर चबाकर खायें। इससे दांत मजबूत और साफ रहते हैं। सके अलावा दांतों में कीड़े लगे हुए रहते हैं तो वो भी समाप्त हो जाते हैं।
- अमरूद, नाशपाती स सेव जैसे कड़े फलों को भी दांत से काट कर चबाकर खाने से दांत मजबूत होते हैं।
- नींबू का रस प्रयोग करने के बाद इसके छिलके के भीतरी भाग को में थोड़ा सा बारीक नमक छिड़क कर दांत पर मले दांत सफेद व चमकने लगेगें।
- सरसों के शुद्ध तेल में छना हुआ नमक मिलाकर अंगुली से मसूढ़ों और दांतों पर मालिश करें। दांत सफेद व मजबूत बने रहेंगे। मसूड़े भी मजबूत हो जायेंगे।
- फिटकरी खूब बारीक छान लें। इसी पाउडर से नित्य मंजन करें। दांत साफ और मसूढ़ों का गेप खत्म हो जायेगा।