centered image />

ग्वार फली, रोगों को मिटाने के लिए नाम ही काफी है

0 898
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

ग्‍वार की फली का नाम सुनते ही लोग अपने खाने का मूड बदल देते है मगर शायद आपको यह जानकार हैरानी होगी की यह बहुत ही स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक गुणों से भरपूर होती हैं। ग्वार फली में फॉस्फोरस, कैल्शियम, आयरन और पोटेशियम पाए जाते हैं। सबसे अच्‍छी बात तो यह है कि इसमें किसी तरह का कोलेस्ट्रॉल या वसा नहीं पाया जाता है।

तो आइए जानते है ग्‍वार की फली के गुणों के बारे में जानते हैं:-

डायबिटीज :

ग्वार में ग्लाइकोनुट्रीन्ट्स तत्व होते हैं, जो बॉडी में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद करता हैं। इसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। कच्ची फलियों को चबाना डायबिटीज रोगियों के लिए काफी फायदेमंद है।

पाचन तंत्र :

इस फली में फाइबर अधिक मात्रा में पाए जाने के कारण इसका सेवन करने से यह शरीर में उत्पन्न होने वाले सभी प्रकार के विषैले तत्‍व बाहर निकल जाते हैं और पाचन संबंधी समस्‍याओं का स्वतः ही निदान हो जाता है।

ब्‍लड सर्कुलेशन :

ग्वार में मौजूद आयरन से हीमोग्लोबिन बढ़ता है, जिससे शरीर में खून की उचित आपूर्ति होती है। इसमें मौजूद फाइटोकेमिकल्स से भी ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने में मदद मिलती है।

दिल को रखें स्वास्थ्य :

इसमें कोलेस्ट्राल घटाने के गुण होते है। साथ ही इसमें फाइबर और पौटेशियम अघिक पाया जाता है। जो कि आपके दिल के लिए फाय़देमंद होता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए :

इसके सेवन से शरीर में सभी पोषक तत्‍वों की कमी पूरी हो जाती है। विटामिन की पर्याप्‍त मात्रा, इसमें होने के कारण यह हड्डियों को मजबूत करने और भ्रूण के विकास में सहायक होता है। इसमे फॉलिक एसिड भी भरपूर मात्रा में होता है जो बच्चे को स्‍वस्‍थ बनाये रखने में मदद करता है

हड्डियों को करे मजबूत:

ग्‍वार की फलियों में कैल्शियम तत्‍व मौजूद होने के कारण यह हड्डियों को बहुत मजबूत बनाने में बहुत मददगार होता हैं। शारीरिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को ग्वार फली का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.