centered image />

दादी मां के नुस्खे से मिलेगा डार्क सर्कल्स से छुटकारा, नहीं होगा कोई साइड इफेक्ट

0 1,494
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Dark Circles Beauty Tips: अपने जीवन जीने के तरीके को बदलने से गहरा प्रभाव पड़ता है। खराब लाइफस्टाइल का शरीर के साथ-साथ त्वचा पर भी बहुत बुरा असर पड़ता है। उम्र से पहले त्वचा पर काले घेरे, फाइन लाइन्स जैसी समस्या दिखने लगे हैं इन समस्याओं से निजात पाने के लिए महिलाएं तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करती हैं। लेकिन आप दादी माँ के कुछ आसान उपायों से डार्क सर्कल्स, एक्ने, फाइन लाइन्स और झुर्रियों जैसी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं उनके बारे में… (Dark Circles Beauty Tips)

काले घेरों से छुटकारा कैसे पाएं – Dark Circles Beauty Tips:

दादा-दादी अक्सर आंखों के नीचे के काले घेरों को दूर करने के लिए बादाम का तेल लगाने की सलाह देते हैं। लेकिन आप सोच रहे होंगे कि बादाम के तेल की कुछ बूंदे काले धब्बे कैसे दूर कर सकती हैं।

कैसे इस्तेमाल करे?

  1. बादाम के तेल की 2-3 बूंदें रात को आंखों के नीचे लगाएं।
  2. सुबह उठकर ताजे पानी से आंखें धो लें।
  3. 3-4 दिनों में आंखों के नीचे के काले धब्बे कम हो जाएंगे।

किल-पिंपल्स से मिलेगी राहत:

मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए आप दादी मां के नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं. आपको किसी भी महंगे मुँहासे उत्पादों का उपयोग करने की आवश्यकता नहीं होगी।

सामग्री

  • शहद – 1/2 छोटा चम्मच
  • दही – 2 बड़े चम्मच

कैसे इस्तेमाल करे?

  1. सबसे पहले एक कटोरी में दही डालें।
  2. फिर इसमें शहद मिलाएं।
  3. दोनों चीजों को अच्छे से मिलाएं और फिर अपने चेहरे पर लगाएं।
  4. 15 मिनट बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें।
  5. आपके चेहरे के मुंहासे दूर हो जाएंगे।
  6. इस नुस्खे को आप हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

मुलायम बालों के लिए देसी नुस्खा:

दादी-नानी के जमाने में बाल भी लंबे और घने होते थे। तब शैम्पू और कंडीशनर नहीं था। उस जमाने की महिलाएं बालों के लिए सिर्फ घरेलू नुस्खे ही इस्तेमाल करती थीं।

सामग्री

  • नींबू – 2-3 बूंद
  • तेल – 3 बड़े चम्मच

कैसे इस्तेमाल करे?

  1. सबसे पहले आप अपने बालों में जो भी तेल इस्तेमाल करें उसे एक बाउल में डाल लें।
  2. इसके बाद तेल में नींबू की बूंदें डालें।
  3. दोनों सामग्री का पेस्ट बना लें।
  4. तैयार पेस्ट को बालों पर लगाएं।
  5. इस तरह स्कैल्प पर 2-3 घंटे तक मसाज करें.
  6. निर्धारित समय के बाद बालों को गुनगुने पानी से धो लें।
  7. इस पेस्ट को आप हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैसे छुडवाएं बच्चे की मिट्टी खाने की आदत को, यह रहा देसी नुस्खा

दांतों को दूध जैसे सफ़ेद करने का रामबाण देसी नुस्खा, यकीन न तो आजमा कर देख लो

गर्मियों है अगर दाद और खुजली की शिकायत तो अपनाएं 100 साल पुराना देसी नुस्खा

Facebook

 

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.