centered image />

धन की देवी लक्ष्मी की कृपा रहेगी अगर धनतेरस पर इन चीजों की खरीददारी से रहेंगे दूर

0 410
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

धनतेरस पर इन चीजों की खरीददारी से रहेंगे दूर: हमारे देश में अनेक त्योहार मनाए जाते हैं। इसीलिए हमारे देश को त्योहारों-उत्सवों का देश कहा जाता है। अब अगर त्योहार हैं तो उनसे जुड़ी हुई बहुत सी परंपराएं भी हैं। हमारे प्रमुख त्योहारों में शामिल है धनतेरस का पर्व। धनतेरस नाम इसलिए है क्योंकि धन की देवी यानी मां लक्ष्मी से जुड़े दीपावली महापर्व की शुरुआत इसी दिन से होती है। धनतेरस का दिन भगवान धन्वन्तरिक की जयंती भी है। इस बार धनतेरस 13  नवम्बर को है।

धन की देवी मां लक्ष्मी से जुड़ा पर्व होने के कारण माना जाता है कि धन तेरस के दिन कुछ वस्तुओं की खरीददारी करने से घर मेंं सुख-समृद्धि आती है। खास तौर पर धनतेरस के दिन बर्तनों, सोने-चांदी के जेवरात, वाहन आदि खरीदने की बहुत पुरानी परंपरा है, जिसका निर्वाह हम लोग हर वर्ष करते हैं। धनतेरस पर क्या कुछ खरीदना है, यह तो हर किसी को पता है लेकिन इस मौके पर क्या-कुछ खरीदने से परहेज किया जाना चाहिए, यह जानकारी बहुत कम लोगों को है।

इन्हें धनतेरस पर ना खरीदना ही अच्छा…

धनतेरस पर खरीददारी जरूर करें लेकिन परंपराओं तथा मान्यताओं का ख्याल रखते हुए। हम धनतेरस पर खरीददारी इसलिए करते हैं क्योंकि इस दिन को हम शुभ मानते हैं। मानते हैं कि इस दिन की गई खरीददारी से मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी। उनकी खूब कृपा हम पर बरसेगी मगर ध्यान रहे कि कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिनकी खरीद हमें धनतेरस के दिन नहीं करनी चाहिए क्योंकि हो सकता है हम अनजाने में यह वस्तुएं खरीद लाएं और उस कारण हमें मां लक्ष्मी की नाराजगी झेलनी पड़ जाए।

लोहे-स्टील की चीजें ना खरीदें…

धनतेरस के दिन लोहे और स्टील की बनी वस्तुए, बर्तन आदि नहीं खरीदने चाहिए। खरीदना ही है तो तांबे, पीतल का बर्तन खरीदें। आजकल ज्यादातर लोग स्टील के बर्तन खरीद लेते हैं लेकिन ध्यान रखना चाहिए कि स्टील धातु भी लोहा ही है। अगर दीपावली के मौके पर मित्रों, शुभचिंतकों, रिश्तेदारों को कोई उपहार देना चाहते हैं तो खुशी से दें। इससे प्रेम-प्यार बढ़ता है मगर ध्यान रहे उपहार में दी जाने वाली चीजें धनतेरस के दिन किसी भी सूरत में ना खरीदें। यह उससे पहले या बाद में खरीदें।

ना खरीदें घी, तेल और कांच…

धनतेरस के दिन घी और तेल की खरीद ना करें। अगर धनतेरस के दिन आपको तेल और घी की जरूरत पडऩे वाली है तो पहले ही खरीद कर ले आएं। हां, एक बात और, धनतेरस के दिन कांच की वस्तुओं की खरीद और उनके उपयोग से भी परहेज करें। ज्योतिषी कांच का संबंध राहु से मानते हैं और यह अशुभ माना जाता है।

काले रंग से परहेज…

धनतेरस के दिन काले रंग की कोई चीज की खरीददारी ना करें तो ही अच्छा है। आप धनतेरस के दिन किसी भी रंग की चीज खरीद लें मगर दुर्भाग्य के प्रतीक काले रंग की वस्तुएं खरीदने से तो इस एक दिन के लिए तौबा कर लें।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.