जानकारी का असली खजाना

प्रेमिका, दादी को गोली मारने के बाद सुपरमार्केट छुपा युवक, घंटों की दहशत के बाद किया आत्मसमर्पण

0 459

अमेरिका के लॉस एंजिलिस में अपनी दादी और प्रेमिका को गोली मारने के बाद फरार आरोपी ने एक व्यस्त सुपरमार्केट में पुलिस द्वारा घेरे जाने के बाद आत्मसमर्पण कर दिया। सुपरमार्केट के एक स्टोर में उसने कई लोगों को करीब तीन घंटे तक बंधक बना रखा था। इस घंटना में एक महिला की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, पुलिस को 2015 में दादी और प्रेमी की हत्या करने के बाद से फरार आरोपी की जानकारी मिली थी। पुलिस उसका पीछा कर रही थी। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस अधिकारियों पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग के दौरान आरोपी का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद वह भागकर सुपरमार्केट में घुस गया। वहां उसने कई लोगों को बंधक बना लिया। सुपरमार्केट के अंदर एक महिला की गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घिर जाने पर किया आत्मसमर्पण :-

लॉस एंजिलिस के मेयर एरिक ग्रेसेटी ने बताया कि अधिकारी सशस्त्र राइफलों के साथ सिल्वर लेक इलाके में ट्रेडर जो के पास तैनात थे और शीशे के जरिये बंधकों पर नजर बनाए थे। आरोपी जैसे ही चार बंधकों के साथ मुख्य द्वार से बाहर आया। पुलिस ने तत्काल आरोपी को चारो ओर से घेर लिया, जिसके बाद उसने आत्मसमर्पण कर दिया। पीड़ितों की मदद के लिए 100 दमकलकर्मी और 18 एंबुलेंस तैनात की गई।

👉 Important Link 👈
👉 Join Our Telegram Channel 👈
👉 Sarkari Yojana 👈

Leave a Reply