centered image />

गिरिराज सिंह ने की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दीर्घायु की कामना

0 251
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

बेगूसराय, 02 दिसंबर। दुनिया के सबसे अधिक कार्यकर्ता वाले राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) गुरुवार को 61 वर्ष के हो गए। जेपी नड्डा के जन्मदिन पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। रात 12 बजे से ही भाजपा एवं भाजपा के तमाम इकाइयों के कार्यकर्ता उन्हें जन्मदिवस की बधाई दे रहे हैं। बेगूसराय के सांसद तथा केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने विश्वास जताया है कि इनके नेतृत्व में पार्टी नित नई ऊंचाई को प्राप्त करेगी।

गिरिराज सिंह ने कहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके कुशल नेतृत्व में पार्टी नई उचाईयों तक जाये, इसी शुभेच्छा के साथ ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीघार्यु की कामना करता हूँ। भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश मीडिया सेल संयोजक बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्म दिवस की बधाई दिया है। उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी अपने मूल सिद्धांत और मूल मंत्र पर चलते हुए लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। ईश्वर आपको स्वस्थ और दीर्घायु जीवन प्रदान करें। विधान पार्षद सर्वेश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह एवं बछवाड़ा विधायक सुरेंद्र मेहता ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामना दिया है। दूसरी ओर फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप सहित तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बधाई देने का सिलसिला जारी है, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दे रहे हैं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.