centered image />

आज ही करे कब्ज की समस्या को दूर, जानिए इस आसान तरीके को 

0 814
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

कब्ज एक आम समस्या है, लेकिन कभी कभार यह आपको काफी परेशान कर देती है। अक्सर जब आप कुछ गलत खा लेते हैं या गलत तरीके से खा लेते हैं तो आपका पेट ठीक से साफ नहीं होता है और आपको कब्ज की समस्या हो जाती है। कब्ज की परेशानी कभी-कभी इतनी बढ़ जाती है कि आपका खाना-पीना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप कई तरह के तरीके अपनाते हैं जिससे आप कब्ज से छुटकारा पा सकें। पर आपको मनचाह परिणाम नहीं मिल पता है और ये तरीके कभी-कभी नुकसानदायक भी हो जाते हैं। इसलिए आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताएंगे जिससे आपकी कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी साथ ही आपके शरीर को पोषण भी मिलेगा। आइए जानते हैं यह तरीका।

कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए आप सेब का जूस पी सकते हैं। दरअसल सेब फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर और एंटी-बैक्टीरियल गुणों होता है। इसलिए इसे पीने से आपकी कब्ज की समस्या तो दूर होगी ही साथ ही शरीर को पोषण भी मिलेगा। इसके अलावा शरीर में पानी की कमी दूर होगी और चेहरे पर चमक आएगी।

आइए अब सेब का जूस बनाने का तरीका जानते हैं?

सबसे पहले सेब का छिलका अच्छी तरह निकाल लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद मिक्सी में जरूरत के अनुसार पानी और सेब डालकर चलाएं। जब जूस तैयार हो जाए तो इसमें चुटकीभर सौंफ का पाउडर मिला लें, फिर इसके बाद इसका सेवन करें। सौफ डालने से फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है जिससे कब्ज की समस्या से निजात मिलेगी।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.