मिलेगा दुबले-पतले शरीर से छुटकारा ! इस उपाय से एक महीने में बढ़ेगा वजन
हेल्थ न्यूज़ : बहुत से ऐसे लोग हैं जो अपने दुबले-पतले शरीर से परेशान हैं तथा वजन बढ़ाना चाहते हैं पर उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता।आज हम आपको वजन बढ़ाने का तरीका बताएंगे जिन चीजों का सेवन करके आप वजन में वृद्धि पा सकेंगे।
यह है उपाय
चिकन या पनीर- वजन बढ़ाने में मांसपेशियों का विशेष स्थान होता है जो कि प्रोटीन के माध्यम से ही बनते हैं। अगर आप मांसाहारी हैं तो आपको रोजाना 200 ग्राम चिकन का सेवन करना चाहिए वहीं अगर आप शाकाहारी हैं तो आप पनीर ले सकते हैं।
शकरकंद-शकरकंद खाने में स्वादिष्ट होता है तथा इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट शरीर को नई ऊर्जा प्रदान करते है।वजन की वृद्धि करने में यह सहायक माना जाता है। परंतु उसके साथ व्यायाम करना ना भूले तभी आपको ज्यादा फायदा दिखने लगेगा|