centered image />

G20 Summit: G20 समिट से भारत के लिए क्या तोहफा लेकर आए हैं प्रधानमंत्री मोदी?

0 111
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

G20 Summit: भारत दुनिया में अपना दबदबा बनाने में सफल रहा है। भारत ने इंडोनेशिया के बाली में आयोजित G20 शिखर सम्मेलन में भी भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि भारत की उपस्थिति भी महत्वपूर्ण है और उसके शब्दों और विचारों को अन्य देश स्वीकार करते हैं।

G20 Summit: जी20 शिखर सम्मेलन में यूक्रेन युद्ध पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शांति के संदेश का विश्व नेताओं ने स्वागत किया। इस अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शांति संदेश को संयुक्त घोषणापत्र में प्रस्तुत किया गया है और कहा गया है कि आज का युग युद्ध का नहीं होना चाहिए. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि 19 देशों और यूरोपीय संघ का यह मंच राजनीतिक मतभेदों और संघर्षों से मुक्त रहा है। भारत को इस सम्मेलन के माध्यम से वैश्विक नेतृत्व की भूमिका में देखा गया है जिसे भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लाया गया उपहार कहा जा सकता है। इसके अलावा यह मंच राजनीतिक के साथ-साथ आर्थिक मामलों में भी महत्वपूर्ण है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.