centered image />

इन 10 लक्षणों से पता करें कि गर्भवती हैं भी या नहीं

0 791
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

क्या आपकी माहवारी नहीं आयी है? क्या आपको थकान के लक्षण हो रहे है? क्या इसका मतलब है कि आप गर्भवती है? माहवारी नहीं आने से आप गर्भवती हो सकती है और गर्भावस्था की जाँच करके और अल्ट्रासाउंड करके आप विश्वस्त हो सकते है कि आप गर्भवती है या नहीं। हालाँकि यह लक्षण गर्भाधारण के एक हफ्ते बाद महसूस होते है। यह जीववैज्ञानिक लक्षण है कि आप गर्भवती हो सकती है। हम आपको 10 ऐसे लक्षण बताते है जिससे पता लगा सकते हैं कि आपने गर्भ धारण किया या नहीं :

माहवारी का न आना

find-out-10-reasons-you-are-pregnant-or-not-in-hindi
Image Credit: CheckPregnancy

गर्भावस्था का पता लगाने के लिए यह सबसे आसान तरीका है. अगर आपकी माहवारी हमेशा ठीक रही है और एक बार वह नहीं आयी तो आपको गर्भवस्ता की जाँच करनी चाहिए. लेकिन अगर नहीं तो कुछ लक्षण जैसे उलटी आना, थकान होना या फिर बार बार टॉयलेट जाना भी हो सकते है।

थकान होना

find-out-10-reasons-you-are-pregnant-or-not-in-hindi
Image Credit: samedsupply

गर्भावस्था का यह शुरुवाती लक्षण है. यह प्रोजेस्टेरोन हॉर्मोन के बढ़ने से होता है। इस हॉर्मोन की अच्छी डोज़ आपको सुलाने के लिए काफी है।

सलाह- गर्भावस्था के शुरुवाती कुछ हफ़्तों में अच्छा सोना और आराम करने से आप स्वस्थ रहते है। इस अवस्था में कमरे को ठंडा रखना फायदेमंद रहता है क्यूकि आपके शरीर का तापमान बढ़ रहा होता है।

नरम पर सूजे हुए वक्ष

find-out-10-reasons-you-are-pregnant-or-not-in-hindi
Image Credit: lovetoknow

आपके शरीर में हॉर्मोन बदलने के कारन कुछ हफ़्तों तक आपके वक्ष नरम और सूज सकते है। हॉर्मोन आपके वक्षों को बढ़ाते भी है। आपको अपने वक्ष पहले से ज़्यादा भारी लग सकते है. आपके निप्पल में बदलाव आता है और आपके निप्पल का रंग भी बदलता है और साथ ही उसका आकर भी बढ़ता है।

सलाह- नरम वक्षों को झेलने के लिए आप मैटरनिटी ब्रा का इस्तेमाल करे इससे आप सहेज महसूस करेंगी.

रक्तस्त्राव महसूस होना

find-out-10-reasons-you-are-pregnant-or-not-in-hindi
Image Credit: sibosurvivor

आपको शुरू के 10-14 दिनों तक हल्का रक्तस्त्राव हो सकता है। घबराये न क्यूंकि यह साधारण है। यह इसलिए होता है जब एक उपजाऊ अंडा योनि के अंदर जमा होता है। यह ज़्यादातर 3 दिनों के लिए होता है और इसके लिए इलाज की ज़रुरत नहीं है।

चक्कर आना

find-out-10-reasons-you-are-pregnant-or-not-in-hindi
Image Credit : MomJunction

गर्भावस्था में आपका रक्तचाप बदल सकता है और आपको चक्कर आ सकते है।

सलाह – अपने डॉक्टर के संपर्क में रहकर अपने रक्तचाप को जांचते रहे। एक खाने का प्लान बनाये और ज़्यादा से ज़्यादा पानी पीये। गर्भावस्था के लिए सही व्यायाम या योग करें।

उबकाई

find-out-10-reasons-you-are-pregnant-or-not-in-hindi
Image Credit : Livestrong

गर्भवती महिला को करीब एक महीने तक उल्टिया, उबकाई आना और सुबह की थकान रहना आम बात है. इसे मॉर्निंग सिकनेस कहा जाता है लेकिन यह दिन के किसी भी समय में हो सकती है। जब आपके शरीर में एस्ट्रोजन लेवल बढ़ता है तब उबकाई आती है। आपको बदबू, खुशबू, खाने की खुशबु और सिगर्रेट के धुएं से भी उलटी आ सकती है।

सलाह: अगर आप उबकाई के कारण खाना न खा सके तो ज़बरदस्ती न करें। इसके लिए ज़्यादा से ज़्यादा पानी पीये। अगर स्थिति काबू न आये तो डॉक्टर की सलाह लें।

कब्ज

find-out-10-reasons-you-are-pregnant-or-not-in-hindi
Image Credit : -CureJoy

शरीर में प्रोजेस्टेरोन बढ़ने के कारण खाना धीरे धीरे पचता है जिससे कब्ज हो सकती है। यह कारण भी बताता है कि आप गर्भवती हैं।

व्यव्हार बदलना

find-out-10-reasons-you-are-pregnant-or-not-in-hindi
Image Credit : Freedom

अन्तरावहन और शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन बढ़ने की वजह से आपको अलग अलग महसूस हो सकता है और यह काफी आम बात है। अलग अलग महिलाये इस बदलाव को अलग अलग ढंग से झेलती है। कई महिलाओं का मूड अच्छा होता है तो किसी का मूड ख़राब और किसी को भावुकता की भावना ज़्यादा होती है।

सलाह: अगर आपको दुःख, उत्सुकता, तनाव हो और आप अपना दिनचर्या का काम सही ढंग से न कर पा रहे हो तो आप एक डॉक्टर की मदद लें।

बार बार मूत्र आना

find-out-10-reasons-you-are-pregnant-or-not-in-hindi
Image Credit : Consumer Health Digest

गर्भावस्था में हॉर्मोन के बदलाव के कारण आपकी किड्निंयों में रक्त का प्रवाह बढ़ जाता है। इसलिए किडनी आमतौर से ज़्यादा तरल पदार्थ ब्लैडर में निकालती है, इसलिए आपको बार बार टॉयलेट जाने की ज़रुरत महसूस होती है।

दिल की धड़कन बढ़ना

find-out-10-reasons-you-are-pregnant-or-not-in-hindi
Image Credit : Health

गर्भ धारण करने के दो महीनों बाद आपके दिल की धड़कन बढ़ जाती है, जिस वह तेज़ी से पंप होती है।

सलाह: अगर आपको कोई दिल की बीमारी हो तो डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें’।

यह कुछ लक्षण है जो आपको बता सकते है कि आपको बता सकते है कि आप गर्भवती है या नहीं. इसके अलावा दूसरे लक्षणों में हल्का सर दर्द भी होता है। आपकी त्वचा थोड़ी टेलिए हो जाती है. यह हॉर्मोन बदलने कि वजह से होता है।ध्यान रखे कि पहले तीन महीने बाद यह लक्षण कम हो जाते है। अगर आपको यह सभी लक्षण महसूस हो रहे है तो आपको सलाह दी जाती है कि आप अपना गर्भावस्था का टेस्ट ज़रूर करवाएं और डॉक्टर की सलाह लें।

अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा तो इसे शेयर अवश्य करें, तथा अपने लाइक्स और कमेंट्स का सहयोग दें।

 

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.