FIFA World Cup 2022: अब तक 8 टीमों ने जीता वर्ल्ड कप, 6 बार जीत चुका है मेजबान देश, देखें
FIFA World Cup 2022: फुटबॉल विश्व कप पहली बार 1930 में खेला गया था। तब यह दक्षिण अमेरिकी देश उरुग्वे में आयोजित किया गया था। तब से अब तक 21 विश्व कप हो चुके हैं, जिसमें 8 टीमों ने खिताब अपने नाम किया है। ब्राजील ने सबसे अधिक बार (5) जीता है। इसके बाद इटली और जर्मनी ने 4-4 बार यह खिताब अपने नाम किया है। केवल मेजबान देश ने ही 6 बार ट्रॉफी जीती है।
जानिए वर्ल्ड कप से जुड़ी अहम जानकारियां कुछ ऐसे ही खास नंबरों में…
16: जर्मनी के स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोस विश्व कप में सर्वकालिक अग्रणी स्कोरर (16) हैं। उन्होंने ये गोल 2002 से 2014 के बीच किए थे।
13: विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड फ्रांस के नाम है। 1958 में इस टीम ने 13 गोल किए थे।
56: उरुग्वे के जोस बतिस्ता को 1986 विश्व कप में सिर्फ 56 सेकंड में एक लाल कार्ड दिखाया गया था।
3,34,000: आइसलैंड फीफा विश्व कप में खेलने वाला सबसे छोटा देश रहा है। जब देश ने 2018 में विश्व कप में प्रवेश किया था, तब इसकी आबादी 3.5 लाख भी नहीं थी।
80: कतर फुटबॉल विश्व कप में टीम उतारने वाला 80वां देश बन जाएगा।
32: 32 टीमें फीफा विश्व कप 2022 में भाग ले रही हैं। 1998 से अब तक प्रत्येक विश्व कप में 32 टीमों ने भाग लिया है।
27.7: अर्जेंटीना की टीम कतर में विश्व कप में सबसे उम्रदराज है। इस टीम की औसत उम्र 27.7 साल है।
24.5: टीम यूएसए कतर में सबसे छोटी है। इस टीम की औसत उम्र 24.5 है।
5 अरब: दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी के कतर में फीफा विश्व कप देखने की उम्मीद है।
11,582: कतर फीफा विश्व कप की मेजबानी करने वाला सबसे छोटा देश है। इस देश का क्षेत्रफल मात्र 11,582 वर्ग किलोमीटर है।
357: कतर में हो रहे फीफा विश्व कप की कुल पुरस्कार राशि 357 करोड़ रुपये है।
👉 Important Link 👈 |
👉 Join Our Telegram Channel 👈 |
👉 Sarkari Yojana 👈 |