centered image />

सपा-बसपा की सरकारों में किसान आत्महत्या करने को थे विवश : शाही

0 157
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि हमारी सरकार और पिछली सपा-बसपा की सरकारों में फर्क साफ है। हमारी सरकार किसानों के लिए पहले दिन से ही काम कर रही है। पिछली सरकारों में किसानों को दरकिनार कर दिया गया था। किसान आत्महत्या करने को विवश थे। मोदी-योगी सरकार में आज किसान खुशहाल हैं। कभी किसी सरकार ने किसानों को आर्थिक मदद नहीं की। हमारी केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की योजना और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत उत्तर प्रदेश के ढाई करोड़ से अधिक किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है।

प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पिछली सरकार में कृषि क्षेत्र के लिए 4200 करोड़ रुपये का बजट में रखे थे। वहीं हमारी सरकार में 15 हजार करोड़ से ऊपर का बजट है। स्वाभाविक है कि कृषि क्षेत्र के लिए करीब 10 हजार करोड़ से अधिक का बजटीय प्रावधान कर किसानों के लिए बेहतर काम किया गया है।

किसानों को कोई आर्थिक मदद पिछली सरकारों द्वारा नहीं दी जा रही है। आज पीएम किसान सम्मान निधि के तहत दो करोड़ 53 लाख किसानों को छह हजार रुपये सालाना दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में 2017 में भाजपा की सरकार बनते ही सबसे पहला निर्णय किसानों के हित में लिया गया। प्रदेश के 86 लाख सीमांत एव लघु किसानों के लिए 36 हजार करोड़ रुपये कर्ज माफ किया गया। आज किसान आत्महत्या नहीं कर रहा है। फर्क साफ है कि कौन किसान हितैषी है। पिछली सरकार में किसान आत्महत्या करने को विवश थे। हमारी सरकार ने सस्ते ब्याज दर पर किसानों को कर्ज की व्यवस्था की है। ताकि बिचौलियों और साहूकारों से छुटकारा मिल सके।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि अखिलेश सरकार तीन साल का गन्ना मूल्य बकाया छोड़ कर गयी थी। हमारी सरकार ने पिछला बकाया भुगतान किया। अपने कार्यकाल का भी समय पर भुगतान किया। हमारी सरकार में एक लाख 45 हजार करोड़ रुपये गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया। यह पिछली सरकार से करीब डेढ़ गुना अधिक है।

उन्होंने बताया कि गन्ने की खेती का क्षेत्रफल भी हमारी सरकार में बढ़ा है। करीब 22-23 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की बुआई हो रही है। पहले 17-18 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की खेती हो रही थ। गन्ने की खेती के क्षेत्रफल में बढ़ोतरी होने से साफ है कि किसान संतुष्ट है। पहले की सरकार में चीनी मिल बेची जा रही थी। हमारी सरकार में सभी चीनी मिलें शुरू की गईं। साथ ही उनकी क्षमता भी बढ़ाई गई।

शाही ने कहा कि हमारी सरकार ने धान एवं गेहूं की खरीद में रिकार्ड बनाया। पिछली सरकार में केवल 217 लाख मीट्रिक टन खाद्यान खरीदा गया था। योगी सरकार में साढ़े चार साल में 432 लाख मीट्रिक टन खाद्यान की खरीदारी की जा चुकी है। मंत्री शाही ने इसके साथ ही योगी सरकार की कई इन उपलब्धियों को भी गिनाया। इस दौरान उन्होंने सपा-बसपा कांग्रेस को किसान विरोधी बताकर हमला बोला।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.