centered image />

नवंबर महीने में जन्म लेती हैं विलक्षण प्रतिभाएं, जानें इनकी खासियत

0 560
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

नवंबर महीने में जन्म लेती हैं विलक्षण प्रतिभाएं: आपको बता दें कि रानी लक्ष्मीबाई, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, हरिवंश राय बच्चन, अमर्त्य सेन, विराट कोहली, शाहरुख खान, विंस्टन चर्चिल, ऐश्वर्या राय, कमल हासन, मुलायम सिंह यादव, सानिया मिर्जा, सुष्मिता सेन, नीता अंबानी, जीनत अमान, जूही चावला, तब्बू और यामी गौतम जैसी प्रभावशाली शख्सियतों का जन्म नवंबर महीने में ही हुआ है।

नवंबर महीने में जन्मे ऐसे और कई प्रभावशाली नाम होंगे, जिनके बारे में हम नहीं जानते हैं। इस प्रकार इन शख्सियतों को देखकर आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि नवंबर महीने में जन्म लेने वाले लोग अपने क्षेत्र में किस मुकाम पर पहुंचते हैं। नवंबर महीने में जन्म लोग धनवान, किस्मत के धनी और परिश्रमी होते हैं।

आइए जानते हैं नवंबर में पैदा हुए लोगों की खासियत।

– नवंबर महीने में जन्म लेने वाले लोग दयालु और परोपकारी होते हैं। धैर्य के मामले में ये कमाल के बंदे होते हैं।

– दुनिया इन्हें बड़े ही शांत और सौम्य रूप में जानती है। जिसने इनका गुस्सा देखा है वही जानता है कि इनके भीतर कितना तूफान भरा है।

– नवंबर में पैदा हुए लोग सामंजस्य बैठाने का काम बखूबी निभाते हैं।

– दोस्ती में अपनी जान भी लुटाने के लिए तैयार खड़े रहते हैं।

– दुश्मन इनसे सीधे मुंह की खाते हैं। नवंबर माह में जन्म लेने वाले जातक अपने प्यार को आजीवन नहीं भूल पाते हैं।

– ये बेहद आकर्षक और मासूम दिखते हैं, जिसके चलते इनके सौ गुनाह भी माफ कर दिए जाते हैं।

– सामने वाले के चेहरे पर मुस्कान देखने के लिए वे खुद की जेब खाली करके भी खुश रहते हैं।

– इनके पास हमेशा पैसे बने रहते हैं, इनकी जेब कभी खाली नहीं रहती है। क्योंकि बचत के तरीके खोजने में यह माहिर होते हैं।

– अतीत से इन्हें गहरा लगाव होता है। नवंबर में जन्मे लोग पुलिस, संवेदनशील लेखक, कलाकार, सर्जन, पत्रकार गुप्तचर विभाग में होते हैं।

– आदमी की फितरत पहचानना इनके लिए बिल्कुल आसान होता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.