centered image />

गैंगस्टर विकास दुबे के गुर्गों और पुलिस के बीच फिर हुई मुठभेड़

0 500
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Crime : उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले गैंगस्टर विकास दुबे के मंगलवार को दिल्ली से सटे फरीदाबाद में छिपे होने की बात सामने आई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने फरीदाबाद के एक होटल में रेड मारी। इस दौरान पुलिस और विकास के गुर्गों के बीच गोलीबारी भी हुई। विकास दुबे पुलिस के हाथ तो नहीं लगा मगर उसका एक साथी गिरफ्तार हुआ है। विकास सुबह तक इसी होटल में था मगर फिर वहां से भाग गया।

सरकारी नौकरियां यहाँ देख सकते हैं :- 

सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर मौका 8वीं 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

1000 से भी ज्यादा रेलवे की सभी नौकरियों की सही जानकारी पाने के लिए यहाँ क्लिक करें 

विकास का खास गुर्गा था अतुल, घर में बना रखा था देसी जिम
अतुल विकास का खास आदमी था। वह विकास के साथ ही रहता था। यह भी जानकारी मिली है कि विकास खुद तो मोबाइल नहीं रखता था, लेकिन कुछ विशेष फोन कॉल के लिए अतुल के मोबाइल नंबर पर ही बात करता था। अतुल ने अपने घर में देसी जिम बना रखा था। इसे देखकर पुलिसकर्मी अंदर गए। वहां देसी डंबल, पुशअप के लिए देसी जुगाड़ कर रखे थे।

कहां है विकास?
सूत्रों के मुताबिक, विकास की लास्ट लोकेशन औरैया में ही मिली थी। उसके बाद से उसकी कोई लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही। पुलिस अंधेरे में ही हाथ-पैर मार रही है। अंदेशा यह भी है कि विकास चंबल के रास्ते मध्य प्रदेश में तो प्रवेश नहीं कर गया।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.