centered image />

आठ साल पहले मरी हुई महिला अचानक कब्र से उठकर हुई जिंदा

0 1,068
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पुलिस को उस समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ा जब 8 साल पहले मरी हुई घोषित हो चुकी महिला फिर से जिंदा होकर सामने पहुंच गई। महिला को फिर से जिंदा देखने के बाद देख कर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

महिला के परिवार वालों की माने तो महिला की हत्या के जुर्म में उसका पति 10 साल जेल की सजा काट रहा है और वह मर चुकी है। वहीं दूसरी और जब महिला के पति को इस घटनाक्रम के बारे में पता चला तो उसने आनन-फानन में कोर्ट में मुकदमा दायर कर दिया। महिला के पति ने फरियाद दी है कि अगर उसकी पत्नी जिंदा है तो उसे सजा किस नाम पर दी जा रही है।

घटनाक्रम से असहज नजर आती पुलिस ने फिलहाल महिला पर ही केस दर्ज कर दिया है और जांच में जुट गई है। पुलिस ने महिला पर गलत पहचान बताने का आरोप लगाया है।

वही महिला के परिवार वालों का कहना है कि महिला के पति आलम शेख ने साल 2010 में उनकी बेटी की हत्या कर दी थी जिसके लिए जिला न्यायालय ने उसे 10 साल की सजा सुनाई थी। अब जो महिला उनकी बेटी होने का दावा कर रही है वह सरासर झूठ बोल रही है।

महिला के पति का आरोप है कि पुलिस पहले भी उसकी पत्नी की शिनाख्त नहीं कर पाई थी और आनन-फानन में उसे सजा दिला दी गई। जो महिला उसकी पत्नी होने का दावा कर रही है वही उसकी असली पत्नी है। आरोपी व्यक्ति राज्य मानवाधिकार आयोग से गुहार लगा कर राज्य सरकार से मुआवजे की मांग की तैयारी कर रहा है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.