centered image />

आर्थिक राशिफल मार्च : पूरे मार्च के बचे दिनों में कैसा रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति

0 1,086
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

मेष राशि वाले यदि सही योजना और अवसर भुनाएं तो अत्यंत धनलाभ के योग हैं। अपनी क्षमता को पहचान कर सही दिशा में इस्तेमाल करने से आर्थिक परेशानियों से बचा जा सके। आय के नए स्रोत बनेंगे और इन स्रोतों से धनलाभ भी संभव है। आर्थिक लेन-देन में कागजी कार्रवाई पूरी रखें। महीने के आखिरी दिनों  में आय में कमी हो सकती है जिससे तनावग्रस्त हो सकते हैं। 22 से 23 में आर्थिक लाभ होगा, परंतु इसके साथ ही खर्च में भी वृद्धि होगी। काम के सिलसिले में की गईं यात्राएं सफल होंगी। इस साल नई संपत्ति खरीद सकते हैं। घर में सौभाग्य वृद्धि के लिए वास्तु के उपाय करें। व्यापार-व्यवसाय में परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा।

वृषभ राशि के जातकों को इस साल बेहद ही सतर्क रहना होगा। व्यर्थ खर्च पर नियंत्रण करें। पैसे बचाने के लिए बचत की आदत डालें। आर्थिक तंगी के कारण पारिवारिक जीवन में परेशानियां हो सकती हैं। धन कमाने के लिए कई अवसर प्राप्त होंगे, परंतु आशा के अनुरूप मुनाफा नहीं होगा। आने वाले दिनों में आर्थिक नुकसान होने की आशंका है इसलिए पहले से ही सतर्क रहें। ग्रहों के अनुसार पैतृक संपत्ति मिलने की अपार संभावना है। कर्ज भी लेना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति अप्रैल 3 के बाद  के बाद सुधरेगी। आय में वृद्धि होगी और कारोबार से लाभ होगा।

मिथुन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आय के कुछ नए स्रोत भी प्राप्त होंगे। आय में वृद्धि होगी, हालांकि खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। बचत भविष्य में बहुत काम आने वाली है। 22 से 25 तारीख की अवधि में धनलाभ संभव है। प्राप्त होगा।

कर्क राशि के जातकों के लिए यह शेष महिना आर्थिक मामलों में मिश्रित फल प्रदान करेगा। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी और व्यापार-व्यवसाय में मेहनत करने से आमदनी में वृद्धि होगी, परंतु खर्च बढ़ने के कारण आर्थिक संकट का सामना भी करना पड़ सकता है।

सिंह राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से यह वर्ष उत्तम है। पैसों को लेकर तंगी नहीं रहने वाली है। रुका पैसा भी वापस मिलेगा। जमीन और जायदाद में निवेश करेंगे। समझदारीपूर्वक लिए गए आर्थिक निर्णय से लाभ होगा। सरकारी क्षेत्र में नौकरी करने वाले जातकों के लिए अतिउत्तम समय है। अनजान व्यक्ति पर पैसों के मामले में विश्वास न करें।

कन्या राशि के जातकों की आय में वृद्धि होगी। कारोबार के विस्तार के लिए दूर की यात्रा का भी योग बन रहा है। विदेश की यात्रा सुखद रहेगी। जोखिमभरे मामलों में निवेश करने से बचना होगा। जमीन-जायदाद में निवेश होगा। नए व्यापार को आरंभ करने के लिए समय अनुकूल है।

तुला राशि के जातकों के पास पैसों की कमी नहीं रहने वाली है। आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव दिखेगा। इस अवधि में पुराने कर्ज से भी उबर जाएंगे। 22 से 26 तक की अवधि में कमाई में अप्रत्याशित वृद्धि देखी जाएगी। नए कारोबार में निवेश की योजना बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि के जातकों को धन के मामले में बहुत ही ज्यादा सतर्क रहना होगा। पर्याप्त धन होने पर ही नए काम शुरू करें। साथ ही अनावश्यक खर्च पर भी नियंत्रण रखना आवश्यक है। जल्दबाजी में आर्थिक फैसले न लें, नुकसान की संभावना है। किसी को कर्ज देते समय सावधान रहें। धोखे की आशंका है। 25 मार्च में सावधान रहें। आय के कुछ नए स्रोत भी पैदा होंगे।

धनु राशि के जातकों के लिए आर्थिक मामले में यह वर्ष अच्छा रहने वाला है। पैसों की कोई कमी नहीं रहने वाली है। मनोरंजन और भोग-विलासिता में पैसे खर्च करेंगे। मकान या कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। धनु राशि के जातकों को आय के लिए कई नए स्रोत मिलेंगे।

मकर राशि के जातकों को इन दिनों अत्यंत सतर्कता रखनी होगी। यह शेष महीना आर्थिक तौर पर उतार-चढ़ावों से भरा रहने वाला है। खर्चों में वृद्धि होगी और आर्थिक संकट का भी सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसे के मामलों में सोच-समझकर आगे कदम बढ़ाएं और पैसे बचाने की कोशिश करें।

कुंभ राशि के जातकों को इस महीने आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है। कड़ी मेहनत निश्चित तौर पर सुखद परिणाम देगी। पैसे की आवक अच्छी रहेगी लेकिन बेहतर है कि आर्थिक योजना बनाकर ही काम करें। इस अवधि में पुराने कर्ज से उबर जाएंगे।

मीन राशि के जातकों के लिए आर्थिक स्तर पर यह मार्च का बचा महीना औसत रहने वाला है। लाभ और नुकसान दोनों होंगे, हालांकि जल्द ही स्थिति में सुधार होगा और अच्छे परिणाम मिलेंगे। ग्रहों की स्थिति बता रही है कि बुद्धि से धनलाभ होगा।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.