centered image />

गलत समय पर गलत फल खाने से आपको उससे फायदे की जगह होगा नुकसान -99% लोग नहीं जानते इनके बारे में

1,718
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

हमारे स्वास्थ्य को सही प्रकार से मेंटेन रखने के लिए भोजन के अलावा हमें सब्जी और फलों की भी आवश्यकता होती है| फलों के नियमित रूप से सेवन करने से शरीर में कई प्रकार के विटामिन मिनरल्स और पोषक तत्वों की पूर्ति होती है| लेकिन फल किस समय खाना है यह जानना बहुत जरूरी है| गलत समय पर गलत फल खाने से आपको उससे फायदे की जगह नुकसान होने लगते हैं| आज इस आर्टिकल में हम आपको फल खाने के 5 नियम बताने जा रहे हैं जो हर व्यक्ति को ध्यान में होने चाहिए|

पहला नियम

फलों का सेवन कभी भी आपको भोजन से पहले और भोजन के तुरंत बाद में नहीं करना चाहिए| भोजन में और फलों के सेवन में कम से कम आधे घंटे का अंतर होना जरूरी है| आप कोशिश करें कि भोजन के 1 घंटा पहले और 1 घंटा बाद में कोई भी फल ना खाएं क्योंकि ऐसा करने से आपको एसिडिटी और पाचन की समस्या हो सकती है|

दूसरा नियम

सुबह के समय फल खाना हमारे स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत ही उत्तम है लेकिन खाली पेट कभी भी खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए जिनमें सिट्रिक एसिड की मात्रा ज्यादा होती है| ऐसा करने से आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है|

Benefits of eating Kiwi fruit for good health (2)

तीसरा नियम

कई बार लोग स्वाद बढ़ाने के लिए फलों का सेवन दूध के साथ में करते हैं| अगर आप भी ऐसा करते हैं तो ऐसा बिल्कुल ना करें क्योंकि इस प्रकार से फल खाने से आपको स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियां हो सकती हैं|

चौथा नियम

अगर आप किडनी स्टोन के मरीज हैं तो आपको कुछ फल खाने से बचना चाहिए जिन से किडनी स्टोन की समस्या ज्यादा होती है| ज्यादा बीज वाले फल जिनमें बीज भी खाए जाते हैं उन्हें ना खाएं| अगर आप तरबूज खा रहे हैं तो उसके साथ में किसी दूसरे फल का सेवन ना करें|

पांचवा नियम

कुछ फलों की तासीर ठंडी होती है तो वहीं कुछ फल गर्म तासीर के होते हैं| अगर आप की तासीर ठंडी है तो आप केले,संतरा, अनानास आदि फल ज्यादा खाएं| अगर आप की तासीर गर्म है तो आपको हमेशा आम, पपीता आदि फलों का सेवन ज्यादा करना चाहिए|

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads

Comments are closed.