सब्जी खाएं, मसल्स बनाएं, कैंसर को हराएं जल्दी जानिए
ये बात आपको भले ही थोडी अजीब लग रही हो लेकिन हकीकत यही है मांसाहरी के मुकाबले शाकाहारी भोजन न केवल तेजी से पचा लेता है बल्कि भोजन में शामिल सब्जियों से मिलने वाली कार्बोहाईड्रेट और वसा बीमारियों से बचाव करती है, प्रोटीन से मसल्स बनता है। सब्जियों में विटामिन्सस, एंटीऑक्सीडेंट और अमीनो एसिड भी पाया जाता है।
हम बता रहे हैं अब शाकाहारी खाद्य के बारे में जिसको खाने और वर्क आउट से आप आकर्षक और मजबूत मसल्स पा सकते हैं।
राजमा और दालें खाएं
मसल्स बनाने के लिए एक कप राजमा रोज खाएं, इसमें 120 कैलोरी और 5 ग्राम प्रोटीन होता है। मूंग की दाल भी फायदेमंद रहती है। अंकुरित मूंग में 125 कैलोरी और 4 ग्राम फैट होता है।
मौसमी सब्जियां
सब्जियां खनिज लवण से भरपूर होती हैं। मूली, मैथी, गाजर और पालक का सेवन आप सलाद के रूप करें और विटामिन से भरपूर फल अमरूद, आंवला, खीरा, खरबूज और तरबूज खाएं। केले में बहुत सारा पोटैशियम होता है, जिससे एक्सारसाइज करते वक्ता मासपेशियों में खिंचाव नहीं आता।
प्रोटीन
प्रोटीन के लिए चना, दाल, बादाम, काजू, अनाज और मटर का सेवन फायदेमंद रहता है। बटरमिल्क भी मसल्स बनाने में मददगार है।
लोबिया और पालक खाएं
लोबिया को उबाल कर या फ्राई करके खाएं। एक कटोरी लोबिया में लगभग 198 कैलोरी होती है। पालक का साग खाएं, यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। एक कटोरी पालक के साग में 126.2 कैलोरी और 6.3 ग्राम प्रोटीन होता है।
बादाम खाएं
एक मुठ्ठी बादाम खाने से शरीर में एनर्जी आ जाती है क्यों कि इसमें 15 प्रकार के जरुरी पोषक तत्व होते हैं।