centered image />

गणेश जी को खुश करने के आसान उपाय, ऐसे करें गजानन को खुश धन-संपत्ति की करेंगे वर्षा

0 483
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

आज की दुनिया में इंसानों के जीवन में स्वास्थ्य विकार और धन संपत्ति की कमी सबसे बड़े विघ्न है। वहीं अगर पर्याप्त मात्रा में धन मौजूद हो तो स्वास्थ्य संबंधी विघ्न को दूर करना आसान हो जाता है। लेकिन धन की कमी को किस तरह दूर किया जाए। हर इंसान के भाग्य में धन-संपत्ति होती है। धरती पर भेजने से पहले हर इंसान के नसीब में धन और संपत्ति लिखी जाती है।

लेकिन जन्म लेने के बाद हमारी ही कई गलतियों की वजह से हम इससे वंछित रह जाते हैं।गणपति बप्पा हर विघ्न का नाश करते हैं। आज हम आपको बताने वाले है कि किन पांच उपायों से विघ्नहर्ता भगवान गणेश खुश होंगे और आप पर धन-संपत्ति की कृपा करेंगे।

(1) भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की वरदान देती हुई तस्वीर या प्रतिमा की सफेद फूलों से पूजा करने से धन

प्राप्ति के आसार बढ़ते हैं।

(2) घर में वास्तु दोष होने पर धन आगमन के स्त्रोत बंद हो जाते हैं। इसके उपाय के लिए आप गणपति को 11

मोदक चढ़ायें। फिर 8 मोदक निकाल कर 8 दिशा में रखें, बाकी 3 गणपति के चरणों में रखें। ऐसा करने से

वास्तुदोष दूर होगा और लक्ष्मी के पैर आपके घर में पड़़ेंगे।

(3) श्री सूक्त और गणपति अथर्वशीर्ष पढ़ने के बाद बप्पा को छुहारे और मोदक का भोग लगाएं। इससे बप्पा प्रसन्न

होते हैं और घर में बप्पा के साथ मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

(4) अगर आप आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। तो गणपति पुराण के अनुसार “ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतये वर वरद

सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा” मंत्र का रोजाना 11 बार जाप करने से आर्थिक संकट जल्द ही दूर हो जाता है।

(5) अष्टदल कमल पर एकाक्षी नारियल की स्थापना करने के बाद “ओम एं ह्रीं श्रीं गणपतये नम:” मंत्र का 108 बार

जप करें। इसके बाद नारियल को रेशमी वस्त्र में बांधकर तिजोरी में रख दे। ऐसा करने से बप्पा आप पर कृपा करते

है और घर में धन का आगमन होता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.