centered image />

मोटापे से छुटकारा पाने के आसान घरेलू उपाय, जल्दी जानिए

0 510
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

मोटापे के कारण कई बीमारियाँ जैसे मधुमेह, दिल की बीमारी, कई प्रकार के कैंसर, स्ट्रोक आदि होने की संभावना रहती है। मोटापा किसी भी उम्र में हो सकता है। अधिक वसा वाले भोजन का सेवन करना तथा निष्क्रिय जीवन शैली मोटापे के दो प्रमुख कारण होते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए स्वस्थ जीवन शैली में परिवर्तन को अपनाना महत्वपूर्ण है। इसके अलावा, आप अपना वजन कम करने के प्रयासों के साथ कुछ आसान और प्रभावी प्राकृतिक घरेलू उपचारों का उपयोग भी कर सकते हैं।

  • ज्यादा कार्बोहाइड्रेट वाली वस्तुओं से परहेज करें। शक्कर, आलू और चावल में अधिक कार्बोहाइड्रेट होता है। ये चर्बी बढ़ाते हैं। -केवल गेहूं के आटे की रोटी की बजाए गेहूं, सोयाबीन और चने के मिश्रित आटे की रोटी ज्यादा फायदेमंद है।
  • मोटापे से बचने के लिए सबसे अच्छा तरीका रोजाना टहलना चाहिए | जिस्से शरीर की अतिरीक्त चर्बी कम होती हैं |
  • रोज पत्तागोभी का जूस पिएं- पत्तागोभी में चर्बी घटाने के गुण होते हैं। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म सही रहता है। -पपीता नियमित रूप से खाएं। यह हर सीजन में मिल जाता है। लंबे समय तक पपीता के सेवन से कमर की अतिरिक्त चर्बी कम होती है।
  • इस्से बचने के लिए असान तरीको में योगा भी एक महत्वपुर्ण उपाए हैं ,विभिन प्रकार के आसन (व्यायाम) जैसे सुर्य नमस्कार , धनुरास्सन , इत्यादि से भी मोटापे को कम करने में मदद मिलती है |
  • दही का सेवन करने से शरीर की फालतू चर्बी घट जाती है। छाछ का भी सेवन दिन में दो-तीन बार करें। -छोटी पीपल का बारीक चूर्ण पीसकर उसे कपड़े से छान लें। यह चूर्ण तीन ग्राम रोजाना सुबह के समय छाछ के साथ लेने से बाहर निकला हुआ पेट अंदर हो जाता है।
  • आंवले व हल्दी को बराबर मात्रा में पीसकर चूर्ण बना लें। इस चूर्ण को छाछ के साथ लें। कमर एकदम पतली हो जाएगी। -एक चम्मच पुदीना रस को 2 चम्मच शहद में मिलाकर लेते रहने से मोटापा कम होता है।
  • सब्जियों और फलों में कैलोरी कम होती है, इसलिए इनका सेवन अधिक मात्रा में करें। केला और चीकू न खाएं। इनसे मोटापा बढ़ता है। पुदीने की चाय बनाकर पीने से मोटापा कम होता है।
  • पुदीना में मोटापा विरोधी तत्व पाये जाते हैं। पुदीना रस एक चम्मच २ चम्मच शहद में मिलाकर लेते रहने से  उपकार होता है।
  • खाने के साथ टमाटर और प्याज का सलाद काली मिर्च व नमक डालकर खाएं। इनसे शरीर को विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन के, आयरन, पोटैशियम, लाइकोपीन और ल्यूटिन मिलेगा
  • रोजाना सुबह एक ग्लास गुनगुने गर्म पानी में नीबूं का रस मिलाकर पिने से भी मोटापे कम करने में फ़ायदा मिलता है |
  • युवा लोगो को मोटापे से बचने के लिए प्रति दिन कम से कम एक या दो घंटा खेलना चाहिए इस्से शारीर चुस्त एवं तंदरुस्त बना रहता है |
  • सुबह उठते ही २५० ग्राम टमाटर का रस २-३ महीने तक पीने से  शरीर की वसा  में कमी होती है।
  • वैसे खाने की चीजो को परहेज करे जिस्में वशा की मात्रा अधिक हो | जैसे  क्रीम ,घी ,मक्खन, तेल में तली हुई खाने की चीज |
  • अपने पाचन क्रिया को चुस्त रखनी चाहिए | इसके लिए हरी सब्जी जैसे पत्तागोभी, हरे रेशेदार साक को रोजाना सेवन करे |
  • प्रातकाल के शमय में सूर्य की रौशनी से शारीर में बिटामिन –डी बनता है साथ ही शारीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में भी सूर्य की रौशनी मदद करता है |
  • जरुरत से ज्यादा खाने से परहेज करे जिस्से शारीर में चर्बी बनता है |
  • खाने के तुरंत बाद लेटने या सोने से भी शारीर में चर्बी बन्ने लगता है | अत; खाने के बाद कम से कम एक घंटा बैठने की आदत डालनी चाहिए |
  • रात के अलावा दिन में भी लम्बे शमय तक सोने से , दिन भर भोज्य पदार्थ ग्रहण करने से भी मोटापे में वृद्धि होती हैं | अत ; दिन में सोने की आदत को बदलना चाहिए और बार – बार खाने की प्रवृति में भी बदलाव करनी चाहिए |
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.