centered image />

हड्डियों को मजबूत करता है सहजन, जानिए कैसे

0 645
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

सहजन सब्जी का नाम तो आपने सुना ही होगा। अगर नहीं, तो हम आपको इसी के बारे में आज बताने वाले हैं। इस सब्जी के सेवन कई खतरनाक बीमारियों को भी रोका जा सकता है। इन बीमारियों में आंखों की बीमारी, मोच आ जाना और गठिया आदि शामिल हैं। सहजन के कुछ बड़े फायदों में हड्डियों को मजबूत करना भी शामिल है। आईए आपको विस्तार से बताते हैं।

सहजन में मोजूद हैं ये सभी पोषक तत्व

  • विटामिन ए, बी1, बी2, बी3, बी5, बी6 और विटामिन सी।
  • आयरन।
  • कैल्शियम।
  • पोटेशियम।
  • प्रोटीन।
  • सोडियम।
  • वाटर।
  • डाइटरी फाइबर।
  • कार्बोहायड्रेट।
  • जिंक।
  • फॉस्फोरस।

हड्डियों को करता है मजबूत

सहजन में कैल्शियम की अधिक मात्रा होने के कारण ये हमारी हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद है। एक शोध में इस बात का खुलासा किया गया कि जितना कैल्शियम आपको एक ग्लास से हासिल होता है उससे ज्यादा कैल्शियम आपको सहजन की सब्जी एक समय पर खाने में होता है।

खून साफ करता है सहजन

सहजन एक प्रभावकारी एंटी-बायोटिक औषधि भी है। इसकी पत्तियों में खून साफ करने के गुण पाए जाते हैं। इसे आप जूस या सूप के तौर पर भी सेवन कर सकते हैं।

डायबिटीज में भी है फायदेमंद

सहजन आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कम करता है जो कि डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत अच्छी बात है। इससे आपका डायबिटीज कंट्रोल में रहता है। इसके साथ ही इसका एक फायदा ये भी है कि यह गॉलब्लैडर फंक्शन को बढ़ाता है जिससे डायबिटीज कंट्रोल में रहती है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.