centered image />

अपने माइक्रोवेव में भूलकर भी न रखें ये चीजें, जानिए क्यों

0 387
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

माइक्रोवेव हमारे किचन में एक वरदान के रूप में देखा जाता है। ये हमारे घंटेभर के काम को मिनटों में कर देता है। लेकिन, इसके इस्तेमाल करते समय कुछ सावधानियां बरतना जरूरी हैं, आईए जानते हैं क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।
ब्रोकली

ब्रोकली हमारी सेहत के लिए एक फायदेमंद सब्जी है। इसे माइक्रोवेव करने पर इसमें मोजूद एंटी-ऑक्सीडेंट का लगभग 97 फीसदी हिस्सा नष्ट हो जाता है। ऐसा कहा जाता है कि सब्जी को किसी भी तरह पकाने से उसमें मोजूद गुणकारी तत्वों में कमी आ जाती है। ब्रोकली इसका सबसे अच्छा उदाहरण है।

दही या मक्खन के डिब्बे

बाजार में मिलने वाले पैक दही या मक्खन के डिब्बों का प्रयोग माइक्रोवेव न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इनमें उच्च तापमान झेलने की क्षमता नहीं होती। ये सिर्फ कुछ समय के लिए एक ही बार इस्तेमाल करने के लिए बने होते हैं। माइक्रोवेव में ये पिघल सकते हैं जो आपके खाद्य पदार्थों को जहरीला बना सकते हैं, इसलिए ऐसा न करें।

मिर्च

माइक्रोवेव में वैसे तो मिर्च का सीधा इस्तेमाल करने से कोई नुक्सान नहीं होता लेकिन, इससे आग लगने का खतरा बना रहता है। इसके साथ ही जब आप माइक्रोवेव को खोलेंगे तो गर्म तेज मिर्च आपकी आंखों और गले को भी नुक्सान पहुंचा सकती है। इससे आपको कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं इसलिए खाद्य पदार्थों को माइक्रोवेव में रखने से पहले सोच-विचार जरूर कर लें।

अंडे

हार्ड बॉईल अंडों को कभी भी माइक्रोवेव में न रखें। यदि आप ऐसा करते हैं तो ये आपको जला सकता है और आपका माइक्रोवेव भी गंदा हो सकता है। माइक्रोवेव के तापमान से अंडा अंदर तक गर्म हो जाएगा और फूट जाएगा।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.