centered image />

क्या आप को पीपल के पेड़ से होने वाले फायेद मालूम है, अगर नहीं मालूम है तो जरुर देखें यहाँ

0 575
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

पीपल के पेड़ के बारे में तो आप सभी को पता होगा। हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ को पवित्र भी माना जाता है। पीपल का पेड़ छायादार होने के अलावा कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। और हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। पीपल की टहनी, लकड़ी और जड़ का प्रयोग औषधि बनाने के लिए किया जाता है। और इस औषधि से पीलिया, रतौंधी, मलेरिया, अस्थमा, सिरदर्द आदि बीमारियों को दूर किया जा सकता है।

पीपल के पेड़ के फायदे

  1. पीपल का पेड़ सांस से जुड़ी बीमारियों में बहुत लाभदायक हो सकता है। पीपल के पेड़ के अंदर की छाल को निकालकर सुखाकर पीस लें। और पाउडर बना लें। इस पाउडर का सेवन करने से सांस से संबंधित बीमारी दूर हो सकती है। पीपल की टहनी की दातुन करने से दांत हमेशा स्वस्थ और मजबूत रहते हैं। और दांतो से जुड़ी बीमारियां भी दूर हो जाती हैं। 5 ग्राम पीपल की छाल, कत्था और 2 ग्राम काली मिर्च को बारीक पीसकर पाउडर बनाएं। और इस पाउडर से दातों पर मंजन करें। इससे दांतों से जुड़ी बीमारियां दूर हो जाएंगी।

त्वचा की बीमारियों जैसे दाद, खाज और खुजली होने पर पीपल की छाल को घिसकर दाद, खाज और खुजली वाली जगह पर लेप लगाएं। इससे खुजली की समस्या से तुरंत राहत मिलेगी। और त्वचा की ये बीमारियां दूर हो जाएंगी। शरीर के किसी भाग पर अंदरूनी चोट लगने पर पीपल के पत्तों का गर्म लेप लगाएं। इससे चोट के दर्द और सूजन से बहुत जल्दी राहत मिल जाएगी। घाव जल्दी भर जाएगा। इसके अलावा जलन भी दूर हो जाती है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.