centered image />

क्या आपका भी शनिवार का दिन खराब जाता है? तो ये हैं उपाय

0 457
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

अगर आपका शनिवार का दिन खरब जाता है तो समझ लीजिए की आप पर शनिदेव का गलत प्रभाव है. हिंदू धर्म ग्रंथों में शनिदेव को न्यायाधीश कहा गया है अर्थात मनुष्य के अच्छे-बुरे कर्मों का फल देना शनिदेव का काम हैं।

शनिदेव अच्छे कर्म करने वाले मनुष्य को सभी सुख सुविधाएं और वैभव प्रदान करते है. वही दूसरी ओर गलत और पाप कर्म करने वाले मनुष्य को उचित दंड भी देते है। माना जाता है की जो लोग भक्तिपूर्वक और श्रद्धा से शनिदेव की पूजा करते है वह पाप की ओर जाने से बचते है। ये भी माना जाता है की इस तरह के लोगो को शनि की दशा के दौरान अधिक कष्ट झेलना नहीं पड़ता।

शनिदेव को प्रसन्न करने के कुछ आसान उपाय-

ऐसा कहा जाता है कि सूर्योदय से पूर्व पीपल की पूजा करने पर शनि देव अत्यधिक प्रसन्न होते हैं। शनि को खुश करने के लिए शनिवार को पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए और उस पर सरसों के तेल में लोहे की कील डालकर चढ़ाना चाहिए।

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए आपको उगते सूरज के समय लगातार 43 दिनों (रविवार को छोड़कर) तक शनिदेव की मूर्ति पर तेल चढ़ाना चाहिए। शनि देव को प्रसन्न करने का यह उपाय शनिवार के दिन ही आरंभ करनी चाहिए।

शनि देव को शांत रखने के लिए शनिवार को वर्त रखें और काली गाय या भैंस को उड़द, तेल, तिल, नीलम रत्न और ब्रह्माण को काला कंबल, कपड़ा या लोहा दान करें।

इनमें सबसे आसान उपाय है प्रत्येक शनिवार को 11 बार महाराज दशरथ द्वारा लिखा गया दशरथ स्तोत्र का पाठ करे। शनि महाराज ने स्वयं दशरथ जी को वरदान दिया था कि जो व्यक्ति आपके द्वारा लिखे गये स्तोत्र का पाठ करेगा उसे मेरी दशा के दौरान कष्ट का सामना नहीं करना होगा। शनि महाराज प्रत्येक शनिवार के दिन के दिन पीपल के वृक्ष में निवास करते हैं। इसदिन जल में चीनी एवं काला तिल मिलाकर पीपल की जड़ में अर्पित करके तीन परिक्रमा करने से शनि प्रसन्न होते हैं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.