centered image />

क्या आपको भी चलती गाड़ी में उल्टी होती है, तो जानें वजह

0 744
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

हमारा पूरा शरीर विज्ञान से भरा हुआ है। जहां भौतिक रसायन और जीव विज्ञान तीनों तीनों का मिश्रित संगम होता है। हमारे आस-पास कई सारी ऐसी घटनाएं घटती हैं जिन्हें हम देखते हैं और भलीभांति परिचित भी हैं, लेकिन हम यह नहीं जानते कि ऐसा क्यों होता है? जैसे कि कुत्तों का गाड़ियों के पीछे भागना और लोगों का चलते वाहन में उल्टी करना।

अगले लेख में हम आपको बताएंगे की गाड़ियों के पीछे कुत्ते क्यों भागते हैं और इस लेख में हम जानते हैं कि लोगों को चलते वाहन में उल्टियां क्यों होने लगती हैं? ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कुछ वाहनों में भूत प्रेत का निवास होता है , अरे! नहीं यह तो मजाक था दरअसल चलते वाहन में उल्टी होने का मुख्य कारण है हमारे मस्तिष्क के काम करने की प्रणाली।

वास्तव में हमारे दिमाग में एक मतभेद उत्पन्न होने के कारण प्रायः लोग उल्टी करने लगते हैं। ऐसा मुख्य रूप से उन लोगों के साथ होता है जिनका का मस्तिष्क यह अनुभव करने में सफल नहीं होता कि हम वाहन में बैठे हैं अथवा वाहन चल रहा है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हमारी आंखें यह देखते हैं कि वाहन की जिस सीट पर हम बैठे हैं वह सीट एक जगह स्थिर है लेकिन जब वाहन चलने लगता है तो हमारे अंदरूनी कान के अंदर लगा मोशन सेंसर अर्थात गति को पहचानने वाला स्थान यह बताता है कि आपका शरीर स्थिर नहीं है बल्कि चल रहा है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.