centered image />

बेहतर जीवन जीने के लिए अपनी दिनचर्या में इन चीजों को करें शामिल

0 621
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

हमारे जीवन का आधार है शरीर, दिमाग और आत्मा। जीवन के इन तीन आधारों को संबल देते हैं अच्छा भोजन, अच्छी नींद और सकारात्मक सोच। हमारा शरीर स्वस्थ रहने पर सबसे अच्छे तरीके से काम करता है और दिमाग उस वक्त बेहतर परिणाम देता है, जब वह पूरी तरह से तनाव मुक्त हो। पर, आज की जीवनशैली में ऐसा हो पाना संभव नहीं है। कुछ साधारण टिप्स की मदद से आप अपनी जीवनशैली को बेहतर बना सकते हैं,

सुबह जल्दी उठें:– सुबह ब्रह्मामुहूर्त में यानी प्रात: 4 से 5.30 के बीच उठ जाना चाहिए इससे कई जरुरी काम पूरे करने के लिए समय भी मिलेगा और शरीर को सुबह के स्वच्छ वातावरण का लाभ भी मिलेगा।

योग-व्यायाम:- व्यायाम हमारी दिनचर्या का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है इसलिए नियमित रूप से सुबह उठकर व्यायाम और योग अवश्य करें इससे ना सिर्फ शरीर तरोताजा और ऊर्जा से भरपूर रहेगा बल्कि दिमाग और मन भी शांत रहेगा।

सुबह का नाश्ता:- सुबह का नाश्ता जरूर करें और उसमे पौष्टिक तत्वों को शामिल करें, सुबह के नाश्ते में ताजे फल या जूस जरूर लें। इसके अलावा सुबह के नाश्ते में दूध, दलिया, फल, अंकुरित अनाज शामिल करें

भरपूर पानी पिएं:- स्वस्थ शरीर के लिए पर्याप्त पानी बेहद जरूरी होता है, शरीर में पानी की कमी से कई तरह के रोग होने की सम्भावना बढ़ जाती है इसलिए पूरे दिन में भरपूर पानी पियें।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.